बिहार: मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय डेटा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, यूपी-बिहार के चार लोग गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो आम भारतीय नागरिकों की निजी जानकारियां विदेशी अपराधियों को बेच रहा था। इस मामले में पुलिस ने यूपी और बिहार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
नालंदा में एक कमरे से मिला मां-बेटी का शव, पति को हिरासत में लेकर...
बिहार शरीफ, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के एक घर के कमरे से पुलिस ने मां और बेटी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
14 साल से फरार 20 हजार के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 साल से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) भी घोषित किया गया था और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
बिहार: बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी
बेतिया, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र के एक बगीचे से पुलिस ने बुधवार को एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटकता बरामद किया है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टा प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
ऊधमपुर पुलिस ने बारामूला के कथित ड्रग तस्कर की 45 लाख की संपत्ति ज़ब्त...
ऊधमपुर, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ऊधमपुर पुलिस ने ‘नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बारामूला के एक कथित ड्रग तस्कर की लगभग 45 लाख रुपये की संपत्ति ज़ब्त कर ली है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर सख्त प्रहार के रूप में देखा जा रहा है।
मुथरा में महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
मथुरा, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला की हत्या के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर शव फेंककर फरार हुए हत्यारों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टीवी अभिनेता विपुल रॉय के घर में 7.10 लाख की चोरी, नौकरानी पर शक
मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी अभिनेता विपुल रॉय के घर में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। अभिनेता ने आरोप लगाया है कि ऑनलाइन सर्विस एक कंपनी के जरिए घर में काम करने के लिए बुलाई गई नौकरानी ने उनके फ्लैट से 7.10 लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर खार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पटना: आभूषण दुकान में लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्णानगर स्थित एक आभूषण दुकान में दिनदहाड़े हुई डकैती के मामले का एक आरोपी बुधवार की सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की सुबह बेउर इलाके के कृषि फार्म परिसर में हुई मुठभेड़ में आभूषण दुकान में डकैती का मुख्य आरोपी दिलीप गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दादरी में पुलिस मुठभेड़: लूट-छिनैती का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाकिर पुत्र राजू के रूप में हुई है, जो दादरी कस्बे का ही निवासी है और लंबे समय से लूट व छिनैती के मामलों में वांछित चल रहा था।
बाइक से घर आ रहे भाई-बहन को रोककर की गई मारपीट, तीन आरोपियों के...
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सरिता विहार थाना क्षेत्र के आली विहार में एक युवती और उसके भाई के साथ मारपीट, गाली-गलौज करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

