दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, फर्जी बैंक गारंटी मामले में सीएफओ समेत 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी बैंक गारंटी तैयार कर टेंडर हासिल करने के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए रिलायंस पावर लिमिटेड के सीएफओ सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मणिपुर में विरोध-प्रदर्शन और बंद के बीच बोले मुख्यमंत्री, ‘संवाद से सुलझ सकते हैं...

इंफाल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्य में जारी विरोध-प्रदर्शनों और बंद के बीच कहा कि सभी मुद्दों का समाधान संबंधित पक्षों के बीच संवाद के जरिए संभव है।

झारखंडः ज्वेलरी शॉप में एक करोड़ की डकैती, ग्रामीणों ने दो अपराधियों को दबोचा

रामगढ़, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरप्पा मोड़ पर स्थित ‘शिव शंकर ज्वेलर्स’ को निशाना बनाकर हथियारबंद अपराधियों ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण और नगदी लूट ली।

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सेब के पेड़ काटे जाने के बाद एफआईआर दर्ज

श्रीनगर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के सोपोर कस्बे की पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक बाग में सेब के पेड़ काटने के आरोप में उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

दिल्ली: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद पर हत्‍या, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद के बाद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी।

नवी मुंबई में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, उपायुक्त कैलास गायकवाड रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने नवी मुंबई महानगरपालिका के उपायुक्त कैलास गायकवाड को 42 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की इस कार्रवाई से नगर निगम के प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है।

उत्तराखंड के कौडियाला में बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत

देहरादून, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के कौडियाला क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सरियों से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग फंस गए।

महाराष्ट्र: पालघर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, हादसे में दो मजदूरों की मौत

पालघर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पालघर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना वाडा तालुका के अंतर्गत कोणसई गांव में मंगलवार दोपहर को घटी। जानकारी के अनुसार यहां एक अवैध रूप से संचालित सुतली बम निर्माण इकाई में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा। हादसे में मरने वाले दोनों लोग मजदूर बताए जा रहे हैं और पटाखा फैक्ट्री में काम करते थे। जबकि 4 से 5 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मुंबई के नागपाड़ा में पैसों के विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई के नागपाड़ा इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई बहस में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अमृतसर में ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, करोड़ों रुपए के नशीले पदार्थ के साथ...

अमृतसर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई के बीच अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीमा पार से जुड़े एक ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से करीब 7.050 किलो हेरोइन भी बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

खरी बात