सबरीमला गोल्ड पैनल विवाद: एसआईटी ने पूर्व टीडीबी अध्यक्ष पीएस प्रसांत से फिर की...
तिरुवनंतपुरम, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। सबरीमला मंदिर में 2025 में सोने की परत वाले पैनल हटाए जाने के मामले ने अब फिर से जोर पकड़ लिया है। इस पूरे विवाद की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अपनी जांच तेज कर दी है और कई अहम लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामला इसलिए भी अहम हो गया है क्योंकि एसआईटी को जल्द ही अपनी पूरी रिपोर्ट हाई कोर्ट में जमा करनी है, जिसने पिछले साल इस जांच के आदेश दिए थे।
मुंबई में टीएमसी सांसद व पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार
मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद यूसुफ पठान के ससुर को उनके बेटे और एक अन्य रिश्तेदार के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दो दिन पहले मुंबई के भायखला इलाके में इन लोगों ने एक गुजराती परिवार पर हमला किया था। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुंबई में पहले निवेश के नाम पर 1 करोड़ ठगे, फिर बंधक बनाकर 2.25...
मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई के विले पार्ले पूर्व इलाके से करोड़ों रुपये की ठगी और रंगदारी वसूली का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले एक व्यवसायी को निवेश में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाया और 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़ित को शक हुआ और उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे और उसकी कंपनी के जनरल मैनेजर को बंधक बनाकर पिस्तौल के बल पर जान से मारने की धमकी दी और 2.25 करोड़ रुपये और वसूल लिए। इस तरह आरोपियों ने साजिश के तहत पीड़ित से कुल 3.25 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
रांची में दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, सांसद संजय सेठ ने कानून-व्यवस्था पर उठाए...
रांची, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के समीप अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को सरेराह गोली मार दी। पेट में गोली लगने से भार्गव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
छत्तीसगढ़ पुलिस का नारको नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 47 किलो गांजा जब्त, 59 लाख...
महासमुंद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने 47.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख 65 हजार रुपए बताई जा रही है।
सतना हत्याकांड से मध्य प्रदेश में सनसनी: 11 वर्षीय बच्चे की हत्या
भोपाल/सतना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सोमवार को सतना जिले की बैंक कॉलोनी में एक 11 वर्षीय लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे मध्य प्रदेश में सनसनी फैल गई है।
ऑपरेशन मुस्कान: बिहार में 106 चोरी हुए मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए गए
पटना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत सोमवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में 106 चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए।
गुजरात: सूरत में 1.07 करोड़ रुपए के एम्बरग्रीस के साथ यूपी के तीन युवक...
सूरत, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सूरत के डिंडोली इलाके के तीन लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 1.071 किलोग्राम एम्बरग्रीस बरामद किया, जो स्पर्म व्हेल की आंतों में बनने वाला एक दुर्लभ और मोम जैसा पदार्थ होता है।
गृह मंत्री ने तीन महीने में 73 ड्रग्स अपराधियों को सजा दिलाने के लिए...
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को 2026 के पहले तीन महीनों में 73 नशीले पदार्थों के अपराधियों को सजा दिलाने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की प्रशंसा की।
दिल्ली दंगा : सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद की पुनर्विचार याचिका खारिज, कहा- कोई...
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद की ओर से दायर एक पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका में उमर खालिद ने 5 जनवरी के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े कथित बड़ी साजिश के मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया गया था।

