गोवा: कार लोन फ्रॉड केस में पूर्व बैंक अधिकारी समेत दो को सजा, 70...
पणजी, 12 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर गोवा की स्पेशल जज, मर्सेस ने कार लोन फ्रॉड के एक पुराने मामले में दोषी पाए गए पूर्व केनरा बैंक अधिकारी वीवीएन शास्त्री और कर्जदार यासीन के शेख को एक साल की साधारण कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर कुल 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। सजा 9 फरवरी 2026 को सुनाई गई, जबकि दोषसिद्धि 30 जनवरी 2026 को हुई थी।
पंजाब पुलिस ने सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, दो तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से चल रहे नारको-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से मारपीट के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 12 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम नगला जहानु में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
पटना में भांजा ने दिनदहाड़े धारदार हथियार से मामा की हत्या की, पुलिस ने...
पटना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक ने अपने ही मामा की दिनदहाड़े धारदार हथियार से उसके चेहरे और गर्दन पर लगातार वार कर हत्या कर दी। इस घटना को उसने दिनदहाड़े सड़क पर लोगों के सामने अंजाम दिया।
जम्मू-कश्मीर: बांदीपुरा पुलिस ने ड्रग तस्कर का तीन मंजिला घर अटैच किया
बांदीपुरा, 12 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में ड्रग तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को बांदीपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 68-एफ के तहत एक कुख्यात ड्रग तस्कर की अचल संपत्ति अटैच कर ली।
गोवा : 20 साल पुराने फ्रॉड मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी, पूर्व बैंक...
पणजी, 12 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच में सामने आए एक कार लोन फ्रॉड मामले में स्पेशल जज, मर्सेस, नॉर्थ गोवा ने पूर्व बैंक अधिकारी और एक निजी व्यक्ति को सजा सुनाई है। यह मामला लगभग 20 साल पुराना है, जो बैंकिंग नियमों के उल्लंघन और धोखाधड़ी से जुड़ा है।
मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री से दुर्लभ सिक्के जब्त, तस्करी की कोशिश नाकाम
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई कस्टम्स ने एक अनोखी तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। 10 फरवरी 2026 को एयरपोर्ट कमिश्नरेट मुंबई कस्टम्स जोन-थर्ड के अधिकारियों ने वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस की फ्लाइट वीएस-354 से लंदन पहुंचे एक यात्री से पुराने सोने और चांदी के दुर्लभ सिक्के जब्त किए।
बेंगलुरु में 7.11 करोड़ की बड़ी डकैती केस में चार्जशीट दाखिल, 9 आरोपियों पर...
बेंगलुरु, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरु सिटी पुलिस ने शहर की सबसे चर्चित डकैती केस में बड़ी सफलता हासिल की है। सिद्दापुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज 7.11 करोड़ रुपए की नकदी वैन लूट के मामले में जांच पूरी हो गई है और पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में जादू-टोना के शक में दो की हत्या, हिरासत में...
सिंगरौली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां जादू-टोने के शक में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
लेम्बोर्गिनी हादसे पर गरमाई सियासत : मंत्री अनिल राजभर बोले- ‘जुर्म करने वालों पर...
कानपुर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में चर्चित लैंबोर्गिनी हादसे में पुलिस ने तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि घटना के समय वही कार चला रहा था, जिसके बाद सियासी पारा भी गरमा गया है।

