त्रिपुरा पुलिस ने छह साल की बच्ची पर अत्याचार करने के आरोप में तीन...
अगरतला, 7 फरवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा पुलिस ने शनिवार को एक त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम त्रिपुरा जिले के पारेश कॉलोनी में छह साल की बच्ची पर क्रूर हमला करने में कथित रूप से शामिल तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दिल्ली पुलिस का जवान गिरफ्तार, युवती ने...
ग्रेटर नोएडा, 7 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के एक गंभीर मामले में दिल्ली पुलिस में तैनात एक जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। यह मामला प्रेम संबंध, शादी को लेकर हुए विवाद और उसके बाद युवती द्वारा की गई आत्महत्या से जुड़ा है।
दिल्ली : जहांगीरपुरी में बंद कमरे में गैस हीटर से दो युवकों की मौत
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शनिवार की सुबह पुलिस स्टेशन जहांगीरपुरी को पीसीआर कॉल मिली कि कुछ लोग बेहोश पड़े हैं। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां डी-ब्लॉक में एक बंद कमरे में दो युवक बिस्तर पर बेहोश हालत में मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
छत्तीसगढ़ : गरियाबंद में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, छिपाए गए हथियारों...
गरियाबंद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मैनपुर क्षेत्र में ओडिशा सीमा से सटे ग्राम भालूडिग्गी और मेटाल में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियारों का बड़ा डंप बरामद किया गया है।
ग्रेटर नोएडा: स्क्रैप माफिया रवि काना ने मांगी अंतरिम जमानत, 11 फरवरी को होगी...
ग्रेटर नोएडा, 7 फरवरी (आईएएनएस)। स्क्रैप कारोबार की आड़ में संगठित अपराध, अवैध वसूली और जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोपों का सामना कर रहे कुख्यात स्क्रैप माफिया रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अंतरिम जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर सूरजपुर स्थित गौतमबुद्ध नगर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में 11 फरवरी को सुनवाई होगी। आरोपी के वकील ललित मोहन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
पुरुलिया मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: दो सीनियर छात्रों पर सख्त कार्रवाई, दो साल के...
कोलकाता, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित देबेन महता गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमजीएमसीएच) में रैगिंग की एक गंभीर घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। कॉलेज प्रशासन ने 7 फरवरी 2026 को जारी एक आधिकारिक मेमो के माध्यम से दो सीनियर एमबीबीएस छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की है।
कोलकाता में इंटरनेशनल साइबर क्राइम रैकेट का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार
कोलकाता, 7 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने शनिवार को एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया। यह गिरोह अमेरिका के नागरिकों को निशाना बना रहा था और पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला इलाके से काम कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र स्थित गौतम विहार इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव उसके घर से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
ग्रेटर नोएडा : पुलिस मुठभेड़, शातिर बदमाश घायल, भारी मात्रा में चोरी का सामान...
ग्रेटर नोएडा, 7 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नोएडा : गार्डन गैलेरिया मॉल में बाउंसरों की दबंगई, युवक को बेरहमी से पीटने...
नोएडा, 7 फरवरी (आईएएनएस)। नोएडा के चर्चित गार्डन गैलेरिया मॉल में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। मॉल स्थित एक निजी बार में देर रात हुए विवाद के बाद बाउंसरों द्वारा एक युवक के साथ की गई बर्बर मारपीट ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

