मेघालय कोयला खदान विस्फोट मामले में दो गिरफ्तार
शिलांग, 6 फरवरी (आईएएनएस)। ईस्ट जयंतिया हिल्स कोयला खदान हादसे मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोग उस अवैध कोयला खदान के मालिक बताए जा रहे हैं, जहां एक जबरदस्त धमाके में 18 लोगों की जान चली गई थी।
बांग्लादेश: चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, एक बच्चे समेत पांच घायल
ढाका, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के टेकनाफ उपजिला में अली खली रोहिंग्या कैंप इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
राजस्थान हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी
जयपुर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान हाई कोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एहतिहात के तौर पर परिसर को खाली कराया गया।
दिल्ली के आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर...
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के आरके पुरम थाना इलाके में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी को धरदबोचा।
आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब खून-खराबे से जूझ रहा: सुखबीर सिंह बादल
चंडीगढ़, 6 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के जालंधर में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबोराय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। गोली लगने के बाद ओबोराय को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हत्या को लेकर पंजाब की राजनीति भी गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है।
मुंबई के जुहू में घर के अंदर मगरमच्छ और कछुआ पालने का खुलासा, दोनों...
मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई के जुहू इलाके स्थित एक रिहायशी घर में अवैध रूप से मगरमच्छ और कछुए को पाले जाने का खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के अनुसार, वन विभाग, मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-9 और एक एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई में दोनों वन्य जीवों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। इस मामले में 29 वर्षीय इमरान इस्माइल शेख के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जालंधर: आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
जालंधर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबोराय की हत्या कर दी गई। मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर आप नेता की हत्या कर दी।
रांची के जाने-माने कारोबारी और बिल्डर अनुराग सरावगी ने अपार्टमेंट की छठी मंजिल से...
रांची, 6 फरवरी (आईएएनएस)। रांची के जाने-माने बिल्डर और व्यवसायी अनुराग सरावगी ने मेन रोड स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से न केवल इलाके में हड़कंप मच गया, बल्कि राजधानी के कारोबारी जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
बिहार के मधुबनी में अंतरराष्ट्रीय लिंक वाले साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
पटना, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ किया है। गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कैश मिला।
दिल्ली: संगठित मोबाइल चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, चोरी के 46 मोबाइल बरामद
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ-वेस्ट जिला पुलिस ने संगठित मोबाइल फोन चोरी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना सरोजिनी नगर की टीम ने इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से 13 आईफोन समेत चोरी के 46 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं।

