Monday, May 11, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

जम्मू-कश्मीर : आरएस पुरा में प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार

जम्मू, 6 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू पुलिस ने ड्रग तस्करी और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। आर.एस. पुरा पुलिस स्टेशन की टीम ने कोटली गला बाना इलाके में ईंट भट्ठे के पास से एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया और उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित (बैन) टैबलेट/कैप्सूल के साथ 11.60 लाख रुपए नकद बरामद किए। यह कार्रवाई 5 फरवरी 2026 को रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान हुई।

कांग्रेस को अवैध प्रवासियों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए : असम के मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 6 फरवरी (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज करते हुए कहा कि पार्टी को साफ तौर पर बताना चाहिए कि वह असम के मूल लोगों के साथ है या अवैध प्रवासियों के साथ। उन्होंने बताया कि 'मिया' शब्द उन मुस्लिम आबादी के लिए इस्तेमाल होता है जो बांग्लादेश से असम में आए हैं।

सीबीआई ने पुणे में रिश्वत लेने के आरोप में एमईएस के दो अधिकारियों को...

पुणे, 6 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पुणे के खड़की में तैनात सैन्य अभियांत्रिकी सेवा (एमईएस) के दो अधिकारियों को एक शिकायतकर्ता से दो लाख रुपए की रिश्वत मांगते और लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नकली नोट सिंडिकेट का मामला : एनआईए ने हैदराबाद के मोहम्मद फसी उद्दीन...

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उच्च गुणवत्ता वाले नकली भारतीय करेंसी नोट (एफआईसीएन) की जब्ती से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय मामले में एक और आरोपी के खिलाफ पूरक चार्जशीट दायर की है। यह मामला पाकिस्तान और नेपाल से जुड़े एक बड़े सिंडिकेट से संबंधित है, जो भारत की आर्थिक स्थिरता को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहा था।

आंध्र प्रदेश : एनआईए ने 2025 के विस्फोटक मामले में मुख्य आरोपी अबू बकर...

नई दिल्ली/अमरावती, 6 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के 2025 विस्फोटक बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी शेख अमानुल्लाह उर्फ अबू बकर सिद्दीकी के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। यह मामला काफी गंभीर है, क्योंकि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके पास आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और हथियार बरामद हुए थे।

यौन मामलों में सहमति की उम्र घटाने पर खतरे में पड़ सकती है बच्चों...

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि पॉक्सो अधिनियम 2012 के तहत 18 वर्ष से कम आयु का हर व्यक्ति बच्चा माना जाता है। सरकार ने कहा कि यौन गतिविधियों से जुड़े मामलों में सहमति की उम्र को कम करना या किसी तरह की छूट देना बच्चों की सुरक्षा को कमजोर कर सकता है।

केरल : रंगदारी न देने पर स्पा कर्मचारी के साथ दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

तिरुवल्ला, 6 फरवरी (आईएएनएस)। केरल के पथानामथिट्टा जिले के तिरुवल्ला शहर में एक स्पा में काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंगदारी की मांग ठुकराने पर एक गिरोह ने स्पा में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म किया।

तिरुपति लड्डू में इस्तेमाल होने वाला घी बाथरूम क्लीनर से बना: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती, 6 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति लड्डू में मिलावट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पिछली सरकार के कार्यकाल में तिरुपति लड्डू बनाने में इस्तेमाल होने वाला घी बाथरूम क्लीनर में यूज होने वाले केमिकल से बना था।

दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली,...

ग्रेटर नोएडा, 6 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की लाइसेंसी पिस्टल से उसकी कथित गर्लफ्रेंड ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पाकिस्तान : इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में जबरदस्त धमाका, कइयों के हताहत होने की...

इस्लामाबाद, 6 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित इमाम बारगाह (धार्मिक स्थल) में शुक्रवार को जबरदस्त धमाका हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है।

खरी बात