Monday, May 11, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

बिहार में ‘पुलिस मित्र’ के नाम पर युवकों को ठगने के बड़े नेटवर्क का...

मोतिहारी, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले में युवकों को नौकरी देने के नाम पर पैसे ठगने के एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि 'पुलिस मित्र' के नाम पर इस गिरोह के लोगों ने बेरोजगार युवाओं को सरकारी सहयोगी पद दिलाने का भरोसा देकर उनसे बड़ी रकम वसूली गई।

बिहार : गया स्टेशन प्लेटफॉर्म से मृत सांप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गया, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर तलाशी के दौरान एक यात्री के बैग में मृत सांप देखकर रेलवे पुलिस (आरपीएफ) के भी होश उड़ गए। बाद में इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, कछार में 60 लाख रुपए की हेरोइन बरामद

कछार, 4 फरवरी (आईएएनएस)। असम के कछार जिले से नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। असम राइफल्स ने कछार जिला पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

गाजियाबाद, 4 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में तीनों की मौत हो गई है। यह घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी की है। फिलहाल, गाजियाबाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

फायरिंग मामला : रोहित शेट्टी की बढ़ाई गई सुरक्षा, कई लोगों के बयान दर्ज,...

मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग मामले को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट मोड पर है। बिश्नोई गैंग द्वारा की गई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी है। पहले उनके घर पर सिर्फ दो पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन अब सुरक्षा में इजाफा किया गया है।

ओडिशा: भारत में अवैध रूप से घुसे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को दो साल की...

भुवनेश्वर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भुवनेश्वर की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को नौ बांग्लादेशी नागरिकों को बिना पासपोर्ट, वीजा या किसी अन्य वैध यात्रा दस्तावेज के भारत में प्रवेश करने के आरोप में दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

जन सेना विधायक पर यौन शोषण के आरोप में मामला दर्ज

अमरावती, 3 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को जन सेना विधायक अरावा श्रीधर के खिलाफ एक महिला के यौन शोषण के आरोपों के बाद एफआईआर दर्ज की।

पीएमएलए के तहत ईडी ने इंदौर के पूर्व नगर निगम अधिकारी की संपत्ति जब्त...

इंदौर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के पूर्व कर्मचारी चेतन पाटिल और उनकी पत्नी ज्योति पाटिल की 39.91 लाख रुपए की संपत्ति को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

केरल हाईकोर्ट ने ‘वेंजारामूडु हत्याकांड’ पर बनी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से...

कोच्चि, 3 फरवरी (आईएएनएस)। केरल हाईकोर्ट ने मंगलवार को मलयालम फिल्म 'कालम परंजा कथा' की सिनेमाघरों में रिलीज पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई की। यह फिल्म वेंजारामूडु हत्याकांड पर आधारित बताई जा रही है।

चेन्नई : इनकम टैक्स विभाग का स्टेनोग्राफर 1.5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों...

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। सीबीआई ने चेन्नई में इनकम टैक्स विभाग के एक स्टेनोग्राफर को 1 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक करदाता से 19 लाख रुपए के बकाया इनकम टैक्स को खत्म करने के बदले 10 प्रतिशत रिश्वत मांगी थी।

खरी बात