झारखंडः चतरा में विभागीय चिकित्सक से 20 हजार रिश्वत लेते आयुष पदाधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार
चतरा, 3 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को चतरा के जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
कर्नाटक : बेलगावी में दस साल पुरानी रंजिश में व्यक्ति की हत्या
बेलगावी, 3 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेलगावी जिले के सौंदत्ती तालुक के अंतर्गत आने वाले हुलिकट्टी गांव के पास दस साल पुरानी निजी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
पश्चिम बंगाल में चोरी के शक में दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार
कोलकाता, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के पनिहाटी इलाके में चोरी के शक में एक दिव्यांग युवक को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला गया। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बंगाल: चोरी के शक में दिव्यांग की पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार
कोलकाता, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के पानीहाटी इलाके में चोरी के शक में मूक-बधिर युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गोपालगंज: दो साल पुराने पुजारी हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद
गोपालगंज, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव में दिसंबर 2013 में हुए चर्चित पुजारी हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है।
भोपाल कोर्ट परिसर में वकीलों ने नाबालिग के साथ रेप के आरोपी को पीटा
भोपाल, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भोपाल जिला कोर्ट परिसर में वकीलों और आम लोगों के एक ग्रुप ने नाबालिग से रेप के आरोपी को जमकर पीटा। इस दौरान पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई। यह घटना उस वक्त घटी जब आरोपी, जिसकी पहचान ओसाफ अली खान के रूप में हुई है, को कोर्ट लाया गया।
अंकिता भंडारी हत्याकांड: सीबीआई ने अपने हाथ में ली जांच, ‘अनजान वीआईपी’ के खिलाफ...
नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने अपने हाथ में ले ली है। साथ ही, इस मामले में दिल्ली स्थित स्पेशल क्राइम ब्रांच ने एक वीआईपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दिल्ली पुलिस ने चोरी के तीन मामले को सुलझाया, दो शातिर चोर गिरफ्तार
नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिला पुलिस के किशनगढ़ थाना स्टाफ ने वाहन चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस ने दोनों आरोपियों पर शिकंजा कसा है। आरोपियों के कब्जे से चेरी के तीन एलॉय व्हील टायर सहित एलॉय व्हील खोलने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और वारदात में प्रयुक्त हुंडई ऑरा कार बरामद की गई है।
रोहित शेट्टी फायरिंग मामला : हमले से पहले बिश्नोई गैंग ने की थी रेकी,...
मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। निर्देशक और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने पाया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपियों ने हमले से पहले रोहित शेट्टी के घर और आसपास के इलाके की कई दिनों तक रेकी की थी।
पुणे पोर्श केस: मृतक के परिजनों ने तीन आरोपियों को जमानत मिलने पर जताई...
उमरिया/नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। पुणे के चर्चित पोर्शे हिट-एंड-रन मामले में पीड़ितों में से एक, अनिश अवधिया के परिजनों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से तीन आरोपियों को जमानत दिए जाने पर निराशा जताई। परिजनों का कहना है कि ये आरोपी नाबालिगों को बचाने के लिए खून के सैंपल बदलने की साजिश में शामिल थे।

