रांची के लालपुर इलाके में शख्स की हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग
रांची, 1 फरवरी (आईएएनएस)। रांची के लोअर वर्धमान कंपाउंड स्थित गुलमोहर पार्क में शनिवार देर रात एक व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई। रविवार को पार्क में जब लोगों ने शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इसी इलाके के निवासी मधेश्वर सिंह के रूप में की गई है।
बांग्लादेश में जनवरी में मॉब किलिंग और हिरासत में हुई मौत के मामले में...
ढाका, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में हिंसा के बढ़ते मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है। हाल ही में भारत की इंटेलिजेंस एजेंसी ने चेतावनी जारी की है कि चुनाव के दिनों तक हिंसा बढ़ने की संभावना है। बांग्लादेश में जनवरी में भीड़ की हिंसा में तेजी से बढ़ोतरी हुई। सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम पिटाई से होने वाली मौतों की संख्या पिछले महीने के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा हो गई।
बिजनौर: यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर रिश्वत लेते रंगे हाथ...
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बिजनौर जिले के सहसपुर स्थित यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक निजी व्यक्ति (कैजुअल वर्कर) को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये की अवैध रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में रंगे हाथों दबोचा गया।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को लेकर अमेरिका के कई शहरों में प्रदर्शन, लोग...
वॉशिंगटन, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में चुनाव से पहले हालात चिंतापूर्ण बने हुए हैं। अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा चरम पर है। हालात को लेकर पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जाहिर की जा चुकी है। इस बीच हिंदू अमेरिकियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों पर टारगेटेड हमलों पर विरोध दर्ज कराया है।
तेलंगाना सीएम ने आबकारी कांस्टेबल की मौत पर जताया दुख, आरोपियों के खिलाफ सख्त...
हैदराबाद, 1 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि निजामाबाद जिले में एक्साइज कांस्टेबल गजुला सौम्या की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
फोन टैपिंग मामले में पूर्व सीएम केसीआर से पूछताछ कर सकती है एसआईटी
हैदराबाद, 1 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) से फोन टैपिंग मामले में रविवार को एसआईटी पूछताछ कर सकती है। यह मामला बीआरएस सरकार के कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर विपक्षी दलों के नेताओं, व्यापारियों, पत्रकारों और जजों समेत कई लोगों के फोन टैप करने से जुड़ा है।
दिल्ली: ट्रैफिक धोखाधड़ी और पुलिसकर्मियों से वसूली में दो और आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल (एआरएससी) सेल ने रविवार को ट्रैफिक धोखाधड़ी और जबरन वसूली सिंडिकेट से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आमिर चौधरी सिकंदर और संजय गुप्ता शामिल हैं। इससे पहले इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
झारखंड के पलामू में एक परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या,...
पलामू, 1 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार आधी रात के बाद अंजाम दी गई है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, तीन सैनिक घायल, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी की घेराबंदी
जम्मू, 31 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डोलगाम गांव में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान शनिवार को तीन सैनिक घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी सुरक्षा बलों द्वारा लगाए गए घेराबंदी में फंसे हुए थे।
ईडी ने हैदराबाद नगर निगम के पूर्व अधिकारी से जुड़ी 19 संपत्तियां जब्त कीं
हैदराबाद, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हैदराबाद क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत लगभग 5.15 करोड़ रुपए मूल्य की 19 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

