Monday, May 11, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

बारापुला फ्लाईओवर प्रोजेक्ट में देरी पर एसीबी का शिकंजा, अज्ञात अधिकारी व ठेकेदार के...

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के निर्माण में हुई अत्यधिक देरी और लागत में भारी बढ़ोतरी के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7ए और 13 के तहत अज्ञात सरकारी अधिकारी और एक निजी ठेकेदार के खिलाफ दर्ज की गई है।

मनोज तिवारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, दिल्ली की साइबर पुलिस ने दर्ज...

नई दिल्ली, 31 जनवरी। लोकसभा सदस्य और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी चलाए जाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।

भीलवाड़ा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खेल का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भीलवाड़ा शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का बड़ा रैकेट उजागर हुआ है। भीमगंज थाना क्षेत्र के नेहरू विहार में संचालित एक संगठित सट्टा अड्डे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 49 एंड्रॉयड मोबाइल, 3 लैपटॉप, 2 टैबलेट, सट्टे में प्रयुक्त एसेसरिज तथा करोड़ों रुपये के लेन-देन का हिसाब बरामद किया गया है।

उधमपुर पुलिस का ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त रुख, 30 लाख की संपत्ति जब्त

उधमपुर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की उधमपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को जारी रखते हुए एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस बार पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर सनाउल्लाह मीर की लगभग 30 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त किया है।

बिहार: एनआईटी की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में सरकार ने की...

पटना, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के एक छात्रावास में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया है।

ओडिशा : बेरहामपुर में व्यापारी की हत्या के मामले में पांच लोगों को उम्रकैद...

भुवनेश्वर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के गंजाम जिले की एक लोकल कोर्ट ने शुक्रवार को पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह सजा जून 2020 में बेरहामपुर शहर में एक व्यापारी के ऑफिस में डकैती के दौरान उसकी बेरहमी से हत्या करने के आरोप सुनाई गई।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार: सीबीआई

श्रीनगर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि उसने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में रिश्वत लेते हुए एक पटवारी (राजस्व क्लर्क) को गिरफ्तार किया है।

ओडिशा : केंद्रपाड़ा से तीन बांग्लादेशी नागरिक डिपोर्ट, विशेष अभियान में अवैध घुसपैठिए के...

केंद्रपाड़ा, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के संयुक्त विशेष अभियान के दौरान इनकी पहचान अवैध घुसपैठिए के रूप में हुई।

जोधपुर में अवैध ड्रग निर्माण इकाई का भंडाफोड़, 200 किलो एमडी बनाने की तैयारी

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने राजस्थान के जोधपुर में अवैध रूप से मादक पदार्थ बनाने वाली एक इकाई का भंडाफोड़ करते हुए मेफेड्रोन (एमडी) निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक लैब उपकरण जब्त किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह इकाई करीब 200 किलोग्राम एमडी तैयार कर अवैध ड्रग बाजार में सप्लाई करने की तैयारी में थी।

बिहार: नीट छात्रा की मौत के मामले में उपमुख्यमंत्री ने डीजीपी और मुख्य सचिव...

पटना, 30 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पटना में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत के संबंध में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को तलब किया।

खरी बात