मालेगांव पुलिस की कार्रवाई, डीजल चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब
मालेगांव, 31 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मालेगांव में डीजल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया है। जब पुलिस हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी उन्हें देखते ही कुछ लोग अपनी कार छोड़कर भागने लगे। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि ये सभी डीजल चोर हैं।
मध्य प्रदेश: इंदौर में 13 वर्षीय लड़के की हत्या, शव बिस्तर में छिपा मिला
इंदौर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। इंदौर के श्रीनगर कंकड़ इलाके में एक दिल दहला देने वाली हत्या ने सनसनी मचा दी है। 13 वर्षीय अली कादरी का शव उसके घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर एक निर्माणाधीन इमारत में बिस्तर के अंदर छिपा हुआ मिला।
बिहार में नीट छात्रा दुष्कर्म-हत्या केस सीबीआई को सौंपने पर तेजस्वी यादव ने सरकार...
पटना, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीट छात्रा से रेप और हत्या के मामले को सीबीआई को सौंपने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को सुलझाने की बजाय सीबीआई को दे रही है, जो बिहार के प्रशासनिक तंत्र की भ्रष्टाचार, अक्षमता और गैर-पेशेवर रवैये को साबित करता है।
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5...
नोएडा, 31 जनवरी (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। थाना साइबर क्राइम एवं थाना फेस-1 पुलिस की संयुक्त टीम ने सेक्टर-6 नोएडा स्थित फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर गिरोह के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
फर्जी निवेश योजनाओं का खुलासा: ईडी ने मेटलॉइड्स टेक्नोलॉजीज और उसके निदेशकों के खिलाफ...
हैदराबाद, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हैदराबाद जोनल कार्यालय ने मेटलॉइड्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (एमटीपीएल), उसके प्रबंध निदेशक जयंत बिस्वास और उनकी पत्नी मौसुमी बिस्वास के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत अभियोजन शिकायत दायर की है। यह शिकायत विशेष पीएमएलए कोर्ट, रंगारेड्डी (हैदराबाद) में दाखिल की गई, जिस पर अदालत ने 28 जनवरी 2026 को संज्ञान ले लिया है।
पश्चिम बंगाल: यूट्यूबर को गोमांस परोसने के आरोप में रेस्टोरेंट कर्मचारी गिरफ्तार
कोलकाता, 31 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस ने पार्क स्ट्रीट स्थित एक लोकप्रिय बार-कम-रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी को यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को बकरी के मांस के बजाय गोमांस परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
एक्साइज ड्यूटी रिबेट घोटाले में सीबीआई कोर्ट ने 3 लोगों को सुनाई 3 साल...
अहमदाबाद, 31 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने एक्साइज ड्यूटी में धोखाधड़ी के मामले में तीन लोगों को दोषी ठहराते हुए तीन साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला करीब 17 साल पुराना है।
नोएडा : चोरी करने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार, 12 लाख...
नोएडा, 31 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की घटनाओं में लिप्त एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से इस गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर कैलाश में जमीन हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, तीन...
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की सदर्न रेंज ने ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में जमीन हड़पने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह जाली दस्तावेजों और धोखाधड़ी वाली कानूनी प्रक्रियाओं के जरिए प्राइम रिहायशी संपत्तियों, खासकर बुजुर्गों की जमीनों पर अवैध कब्जा करने की साजिश रचता था।
अल-फलाह यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग केस: साकेत कोर्ट में ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान प्रक्रिया...
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के साकेत कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा है। इस केस में अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी और अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट आरोपी है।

