सीबीआई ने 2 करोड़ से अधिक के चिट फंड घोटाले में आरोपी तन्मय मिर्धा...
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2 करोड़ रुपए से अधिक के चिट फंड घोटाले में फरार चल रहे आरोपी तन्मय मिर्धा को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 29 जनवरी को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के ब्रह्म नगर इलाके से की गई।
दिल्ली और फरीदाबाद में सौतेले पिता की नफरत कहर बनकर बरसी, दो मासूमों की...
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में घरेलू हिंसा की दो घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया है। इन मामलों में दो पिताओं पर अपने सौतेले बेटों की हत्या करने का आरोप है। एक घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क की है और दूसरी हरियाणा के फरीदाबाद की।
झारखंडः गिरिडीह में झाड़ी में महिला का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका
गिरिडीह, 30 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी बगोदर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया।
झारखंडः पलामू में शख्स ने घरेलू विवाद में चाकू से वार कर ससुर की...
पलामू, 30 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक शख्स ने शुक्रवार को घरेलू विवाद में अपने ससुर की चाकू से हत्या कर दी, जबकि पत्नी और साली को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।
अमृतसर पुलिस ने 51.5 किलो हेरोइन की जब्त, तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
अमृतसर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 51.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। यह कार्रवाई अमृतसर के घरिंडा थाना क्षेत्र में हुई।
यूट्यूबर नीतू बिष्ट के साथ छेड़खानी के वायरल वीडियो पर पुलिस की सफाई, बताया-एक...
नोएडा, 30 जनवरी (आईएएनएस)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यूट्यूबर नीतू बिष्ट के साथ छेड़छाड़, पीछा करने और कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया जा रहा है।
झारखंड : बोकारो में झाड़ियों में मिला महिला का शव, पत्थर से कुचलकर हत्या...
बोकारो, 30 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के बोकारो शहर में सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में झाड़ियों में शुक्रवार को एक अधेड़ उम्र की अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के समीप कुछ लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर गई, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
आनंदपुर जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए बनेगी एडवाइजरी: डॉ. सीवी आनंद बोस
कोलकाता, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता के आनंदपुर में मोमो बनाने की यूनिट और दो गोदामों में आग लगने से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 25 पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने आनंदपुर में घटनास्थल का दौरा किया और वहां मौजूद अधिकारियों से हालात के बारे में जानकारी ली।
तेलंगाना: दो लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या की
हैदराबाद, 30 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के वारंगल जिले में एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह दो लोगों की प्रताड़ना से तंग थी और तीन दिन पहले जनवरी को वारंगल जिले के पार्वतीगिरी मंडल के सीथ्या तांडा में अपने घर पर कीटनाशक खा लिया।
कोलकाता आग हादसा: ‘वाओ मोमो’ के दो वेयरहाउस अधिकारी गिरफ्तार
कोलकाता, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि फैक्ट्री-कम-वेयरहाउस में लगी भीषण आग की जांच कर रही टीम ने 'वाओ मोमो' के मैनेजर और डिप्टी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

