बिहार: जमुई में लूटपाट के बाद बदमाशों ने पूर्व सिविल सर्जन के परिवार को...
पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले के गिधौर ब्लॉक में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां गणतंत्र दिवस की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विजेंद्र सत्यार्थी के घर में लूटपाट की और पुलिस एवं प्रशासन को खुलेआम चुनौती दी।
पुलिस ने कंपनी से पॉलिस्टर फाइबर चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,...
नोएडा, 26 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में पुलिस ने कंपनी से चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1200 किलोग्राम वजनी तीन बंडल पॉलिस्टर फाइबर रोल बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई 25 जनवरी को खोडा तिराहा के पास स्थित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से की गई।
बिहार: युवती ने मोबाइल नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाला तो युवक ने चेहरे...
मोतिहारी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के पताही थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां एक सिरफिरे युवक ने सोए अवस्था में एक युवती पर एसिड फेंक दिया। इस घटना में युवती पूरी तरह झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सतारा में पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही मेफेड्रोन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 55...
सतारा, 26 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सतारा जिले में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक मोबाइल मेफेड्रोन फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए करीब 55 करोड़ रुपए की प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त की है। इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
छत्तीसगढ़: कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर आईईडी ब्लास्ट, 11 जवान घायल
रायपुर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर के पास कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में माओवादियों ने कई आईईडी ब्लास्ट किए, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मुंबई: ‘धुरंधर’ में अभिनय करने वाले नदीम खान गिरफ्तार, नौकरानी से दुष्कर्म का आरोप
मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में आई धुरंधर फिल्म में अभिनय करने वाले एक्टर नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि नदीम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ 10 साल तक दुष्कर्म किया है।
गणतंत्र दिवस: पंजाब पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया
चंडीगढ़, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने गणतंत्र दिवस के शांतिपूर्ण समारोह को सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। इस बीच पंजाब पुलिस की टीमों ने रविवार को राज्य भर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।
झारखंड: खूंटी में जादू-टोना के अंधविश्वास में 7 वर्षीय बालक की हत्या, दो आरोपी...
खूंटी, 25 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलगाजोला गांव में जादू-टोना के अंधविश्वास में एक सात वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृत बच्चे का नाम विष्णु मुंडा था, जो इसी गांव के रहने वाले लक्ष्मण मुंडा का पुत्र था। उसका शव गांव के पास स्थित एक जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
सूडान में जारी गृहयुद्ध में महिलाएं बड़ी संख्या में बन रहीं शिकार, यौन हिंसा...
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। सूडान में दो साल से भी ज्यादा लंबे समय से गृह युद्ध छिड़ा हुआ है, लेकिन इस लड़ाई में औरतें सबसे ज्यादा शोषण का शिकार हैं। सूडान की महिलाओं को दुनिया की सबसे बुरी यौन हिंसा और दूसरे जुर्मों का सामना करना पड़ रहा है। यह जानकारी सेना के समर्थन वाली सरकार की सामाजिक मामलों की मंत्री बनी एक कार्यकर्ता सुलेमा इसहाक अल-खलीफा ने दी है।
गेमिंग ऐप विंजो के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, चार्जशीट में 3,500 करोड़ की...
बेंगलुरु, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने विंजो प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों पावन नंदा और सौम्या सिंह राठौर के साथ ही इसकी सभी सहायक कंपनियों के खिलाफ विशेष पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।

