केरल यौन उत्पीड़न केस: विधायक राहुल ममकूटथिल को 14 दिनों के लिए रिमांड पर...
पथानामथिट्टा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद गिरफ्तार किए गए पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटथिल को 14 दिनों के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है। राहुल ममकूटथिल को मावेलिक्कारा विशेष उप-जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। एक विशेष दल ने रविवार को रात करीब 12:30 बजे पलक्कड़ शहर के केपीएम होटल से राहुल ममकूटथिल को हिरासत में लिया। यह गिरफ्तारी दो दिन पहले ईमेल के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर दर्ज किए गए एक नए मामले में की गई है।
पश्चिम बंगाल: कोलकाता में रहस्यमय परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, शव बरामद
कोलकाता, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बुजुर्ग की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र : सीबीआई ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स के फोरमैन को रिश्वत लेने के आरोप में...
नागपुर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के एक फोरमैन इंचार्ज को एक माइनिंग सरदार और एक ओवरमैन के आपसी तबादलों से संबंधित 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विशाखापत्तनम की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी : सीएम...
अमरावती, 11 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को स्पष्ट किया कि विशाखापत्तनम की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उत्तराखंड: हल्द्वानी में किसान आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग
हल्द्वानी, 11 जनवरी (आईएएनएस)। हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में रविवार को एक होटल के कमरे में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह ने अपने परिवार के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि उनका परिवार बच गया, लेकिन सुखवंत सिंह की मौत हो गई। काशीपुर स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान उनके आवास पर किसान नेता जितेंद्र सिंह जीतू पहुंचे और मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया तथा पूरे मामले में मृतक सुखवंत के द्वारा जारी की गई वीडियो में सीबीआई जांच की मांग की।
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर चल रहा जुआ अड्डा पकड़ा
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वी जिले में गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्वी जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने कल्याणपुरी इलाके में सार्वजनिक स्थान पर चल रहे अवैध सट्टेबाजी/जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है।
त्रिपुरा के कुमारघाट में दो समुदायों के बीच झड़प, स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में
अगरतला, 11 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के कुमारघाट सबडिवीजन में मेले के लिए चंदा इकट्ठा करने को लेकर दो समुदायों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद, रविवार को स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
मुंबई: बैंकॉक से तस्करी कर लाया गया 44 करोड़ रुपए का ड्रग्स जब्त, गिरोह...
मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई ने 2025 के अंतिम दिनों और जनवरी के पहले सप्ताह में तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। इन कार्रवाइयों में हाइड्रोपोनिक वीड जैसे मादक पदार्थों के साथ-साथ भारी मात्रा में तस्करी का सोना जब्त किया गया है।
पटना में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी प्रह्लाद कुमार घायल
पटना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में अपराधियों की गोली का जवाब देने में अब पुलिस पीछे नहीं हट रही है। इस बीच, पटना के अथमलगोला थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी गोली लगने से घायल हो गया।
दिल्ली: वाहन लोन फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; तीन गिरफ्तार, पांच गाड़ियां बरामद
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने संगठित तरीके से बड़े पैमाने पर वाहन लोन फ्रॉड करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और मनगढ़ंत आयकर रिटर्न (आईटीआर) के जरिए विभिन्न बैंकों से वाहन ऋण हासिल किए और जानबूझकर उनकी अदायगी नहीं की। इस कार्रवाई में मर्सिडीज समेत कुल पांच वाहन बरामद किए गए हैं।

