अफगान पुलिस ने राष्ट्रव्यापी अपराध अभियान में 42 संदिग्धों को गिरफ्तार किया
काबुल, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अफगान पुलिस ने बीते 24 घंटों में कई अलग-अलग अभियानों में 42 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर चोरी और अपहरण समेत विभिन्न अपराधों में संलिप्त होने का संदेह है।
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग से कूदकर युवक ने दी जान, घर से गायब होने...
नोएडा, 23 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग से कूदकर दिल्ली के रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो दिल्ली के हौज खास इलाके का निवासी था। उसके घर से गायब होने के बाद से ही परिजनों और पुलिस के बीच युवक की तलाश जारी थी, लेकिन लगभग 24 घंटे बाद उसका शव पुलिस के हाथ लगा।
साइबर अपराध से बचना है तो डर, लालच और आलस्य को त्यागें : विशेषज्ञ
भोपाल, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में साइबर अपराध की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जागरुकता अभियान का सहारा लिया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन अपराधों से बचना है तो डर, लालच और आलस्य को त्यागना होगा। पत्र सूचना कार्यालय भोपाल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर आधारित ‘वार्तालाप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नोएडा पुलिस ने साइबर अपराध रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित की, विशेषज्ञों ने दिए सुझाव
नोएडा, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम और समाधान को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 में आयोजित हुआ।
झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया और रिटायर आईएएस अमित प्रकाश...
रांची, 22 अगस्त (आईएएनएस)। रांची स्थित एसीबी की विशेष कोर्ट ने राज्य में शराब घोटाले से जुड़े केस में गए छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया और झारखंड के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमित प्रकाश की जमानत मंजूर कर ली है।
नौकर बनकर घर से करोड़ों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख से...
ग्रेटर नोएडा, 22 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नौकर बनकर घर से सोना और नकदी चोरी करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 80 से 84 लाख रुपए मूल्य के सोने के सिक्के, 5.71 लाख रुपए नकद और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक नहीं महफूज, बच्चियों तक को बनाया जा रहा निशाना: मानावधिकार संगठन
इस्लामाबाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। एक प्रमुख अल्पसंख्यक अधिकार समूह ने पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा और उत्पीड़न पर गंभीर चिंता जताई है। समूह ने चेतावनी दी है कि देश में व्याप्त धार्मिक असहिष्णुता के कारण ईसाई, हिंदू, अहमदिया, सिख और अन्य लोगों को उपेक्षा, टारगेट अटैक और सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है।
मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक पर रेप और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज
पटियाला, 20 अगस्त (आईएएनएस)। फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-3 फेम कंटेस्टेंट अरमान मलिक पर पटियाला कोर्ट ने रेप और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है। अरमान मलिक पर पहले से ही तीन से चार शादियां करने और लव जिहाद करने के आरोप लगे थे। उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और एक से अधिक शादियां करने के आरोप पहले से ही लगे थे।
‘बांग्लादेश युद्ध से शुरू हुआ यौन हिंसा का काला इतिहास आज भी जारी’, भारत...
संयुक्त राष्ट्र, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मानवाधिकारों का रक्षक होने का ढोंग करता है, लेकिन 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान शुरू हुआ उसका यौन हिंसा और महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों का 'शर्मनाक इतिहास' आज भी बिना किसी सजा के जारी है।
मलयालम रैपर वेदान को रेप मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत
कोच्चि, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केरल हाई कोर्ट ने मंगलवार को मलयालम रैपर हिरंदास मुरली, जिन्हें वेदान के नाम से जाना जाता है को एक रेप मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी। कोर्ट ने आदेश दिया कि जब तक उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।











