शेख हसीना के बेटे ने दुख के साथ कहा- बांग्लादेश में अब शोक मनाना...
ढाका, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर देश में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने "शोक को अपराध बना दिया है।" सजीब वाजेद ने आरोप लगाया कि 1971 के मुक्ति संग्राम के बलिदान को दर्शाती दीवारों (भित्ति चित्र) को तोड़ा गया, लोगों को दुआ पढ़ने से रोका गया, और 15 अगस्त को बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की पुण्यतिथि पर शोक मनाने वाले कई बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में गोलीबारी, एक की मौत
सिडनी, 17 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के इनर वेस्ट इलाके में रविवार को एक होटल के बाहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
अमेरिका: न्यूयॉर्क क्लब में फायरिंग, 3 की मौत, 8 घायल
न्यूयॉर्क, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित एक क्लब में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।
बांग्लादेश : रंगपुर में मॉब लिंचिंग, भीड़ ने दो हिंदुओं की पीट-पीटकर हत्या की
ढाका, 14 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में मॉब लिंचिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। रंगपुर जिले के तारागंज उपजिला क्षेत्र में चोरी के शक में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भारत ने आयरलैंड में नागरिकों के हमलों पर जताई चिंता, कहा- जल्द समाधान की...
नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को डबलिन में भारतीय नागरिकों पर हाल में हुए हिंसक हमलों को लेकर आयरिश अधिकारियों और नई दिल्ली स्थित आयरलैंड दूतावास के सामने चिंता व्यक्त की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि डबलिन में भारतीय दूतावास पीड़ितों और समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज
मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा, एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत जुहू निवासी व्यवसायी दीपक कोठारी ने दर्ज कराई है, जो लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं।
चाईबासा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, एसएलआर राइफल बरामद
चाईबासा, 13 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता गांव के पास बुधवार सुबह पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी नक्सली मारा गया है। मौके से एक एसएलआर राइफल बरामद की गई है।
भोपाल रेल मंडल में चेन खींचने के 3 हजार से अधिक मामले दर्ज
भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल क्षेत्र के रेल मंडल में चेन खींचकर गाड़ियों को रोकने की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रेल प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, और यही कारण है कि 3000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
बलूच आतंकी नहीं, पाक प्रायोजित आतंकवाद के शिकार: मानवाधिकार कार्यकर्ता
क्वेटा, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और इसके अग्रणी संगठन 'द मजीद ब्रिगेड' को एफटीओ (विदेशी आतंकवादी संगठन) सूची में डाल दिया है। इस फैसले की मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने आलोचना करते हुए कहा कि बलूच आतंकी नहीं हैं बल्कि वो खुद पाक प्रायोजित आतंकवाद का शिकार हैं।
गोपालगंज में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी को लगी गोली, हथियार बरामद
गोपालगंज, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। घायल अपराधी आभूषण दुकान में लूट कांड का आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना मांझा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास की बताई जा रही है।











