बाल्टीमोर में गोलीबारी, पांच वर्ष की बच्ची समेत 6 घायल
वाशिंगटन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। स्थानीय मीडिया के अनुसार बाल्टीमोर के एक मोहल्ले में हुई सामूहिक गोलीबारी में पांच साल की बच्ची सहित छह लोग घायल हो गए।
बिहार पुलिस का ‘हथियार जाल’ शुरू, अवैध हथियार जब्त करने की तैयारी
पटना, 9 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार पुलिस ने अवैध हथियार जब्त करने और हथियारों के अवैध व्यापार को ध्वस्त करने को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत गोलियों की जब्ती को लेकर भी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि गोली के बिना हथियार का कोई उपयोग नहीं है। इसे लेकर बिहार पुलिस ने 'हथियार जाल' की शुरुआत की है।
बांग्लादेश: रंगदारी का लाइव खुलासा करने वाले पत्रकार की हत्या
ढाका, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों के बीच एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गाजीपुर जिले के चंदना चौरास्ता क्षेत्र में 'डेली प्रतिदिनेर कागोज' के रिपोर्टर असदुज्जमां तुहिन की गुरुवार रात को धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। इससे कुछ ही घंटे पहले उन्होंने इलाके में दुकानदारों और ठेलेवालों से हो रही रंगदारी वसूली का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया था।
बिहार : कटिहार में अपराधियों ने पिता-पुत्र पर पेट्रोल डालकर जलाया, एक की मौत
कटिहार, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात की घटना प्रकाश में आई है, जहां अपराधियों ने सो रहे पिता-पुत्र पर कथित तौर पर पहले पेट्रोल डाला और फिर आग लगा दी। इस घटना में पुत्र की इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई है, जबकि पिता अभी भी जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।
बांग्लादेश : गाजीपुर में फेसबुक लाइव के बाद पत्रकार की हत्या, उगाही के खिलाफ...
ढाका, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश के गाजीपुर में एक पत्रकार की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्रकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव कर उगाही के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके तुरंत बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
अमेरिकी सैन्य अड्डे पर फायरिंग, पांच घायल, हमला करने वाला सैनिक हिरासत में
जॉर्जिया (संयुक्त राज्य अमेरिका), 7 अगस्त (आईएएनएस)। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉर्जिया के फोर्ट स्टीवर्ट सैन्य अड्डे पर अपने कार्यस्थल पर कथित तौर पर गोलीबारी करने वाले सेना के सार्जेंट को हिरासत में ले लिया गया। इस फायरिंग में उसके पांच साथी घायल हो गए थे।
नोएडा: साइबर ठगों के अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, 6 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर पुलिस ने ऑपरेशन ‘तलाश’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधियों को बैंक खाता, डेबिट कार्ड और प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बिहार: गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, लुटेरों ने की फायरिंग
गोपालगंज, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को लगातार घेर रही है। इस बीच, लुटेरों ने बुधवार को पुलिस की सक्रियता को चुनौती देते हुए गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया और नकद तथा 10 से 12 लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए।
साहिबगंज: शख्स ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, पारिवारिक विवाद...
साहिबगंज, 6 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी को धारदार हथियार से काट डाला। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्वालियर में शराब कारोबारी के मुनीम से 30 लाख की लूट
ग्वालियर, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों ने शराब कारोबारी के मुनीम से दिनदहाड़ 30 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी है और विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।











