Monday, April 27, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

अमेजन, फ्लिपकार्ट के गोदामों में मिले नकली आईएसआई लेबल वाले सामान, बीआईएस ने की...

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय से गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचे जा रहे घटिया सामान के खिलाफ कार्रवाई के तहत अमेजन और फ्लिपकार्ट के गोदामों से ऐसे सामान जब्त किए हैं, जिन पर अनिवार्य आईएसआई मार्क नहीं था या जिन पर नकली आईएसआई लेबल लगे थे।

ग्वालियर में पारिवारिक विवाद के चलते महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या

ग्वालियर, 27 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप महिला के ससुर और देवर पर है।

बांग्लादेश में बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर यूनिसेफ ने जताई गंभीर चिंता, सरकार...

ढाका, 24 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश में बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी यूनिसेफ ने गहरी चिंता व्यक्त की है। खासकर बच्चों, विशेष रूप से लड़कियों के खिलाफ यौन हिंसा की घटनाओं में खतरनाक वृद्धि देखने को मिली है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सख्त निर्देश के बाद अपराधियों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड...

पटना, 24 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सख्त निर्देश के बाद पुलिस अपराध के खिलाफ एक्शन मोड में आ चुकी है। बीते कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने कई बदमाशों का एनकाउंटर किया है, वहीं दर्जनों को गिरफ्तार भी किया गया है।

दूसरे जेल में भेजे गए गैंगस्टर नवाब सिंह व नीलू

कन्नौज, 23 मार्च (आईएएनएस)। किशोरी से दुष्कर्म व गैंगस्टर के मुकदमे में बंद पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव व उसके भाई नीलू यादव का दूसरी जेल में स्थानांतरण किया गया है।

हजारीबाग में दो छात्रों की संदिग्ध मौत, एक का शव तालाब में मिला तो...

हजारीबाग, 19 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग शहर में 48 घंटे के भीतर दो छात्रों के शव संदिग्ध स्थितियों में बरामद किए गए। दोनों चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियाडीह गांव के रहने वाले थे। इनमें से एक छात्र का शव शहर की कनहरी पहाड़ी के पास तालाब से बरामद हुआ था, जबकि दूसरे का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। दोनों छात्र हजारीबाग शहर में लॉज में रहकर पढ़ाई करते थे। छात्रों के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की हत्या की गई है।

महिला डिप्टी जेलर मीना का जेल अधीक्षक उमेश पर शोषण और भ्रष्टाचार का आरोप

वाराणसी, 19 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के जिला जेल में तैनात डिप्टी जेलर मीना कन्नोजिया ने जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर प्रताड़ना, शोषण और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया क‍ि हमने थाने में उनके खिलाफ श‍िकायत भी की है।

पाकिस्तान में महिला के साथ फिर हैवानियत, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

कराची, 19 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का एक और मामला सामने आया है। कराची में एक महिला को उसके पति ने कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। पीड़िता ने पति के अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखने पर आपत्ति जताई थी।

रांची में व्यस्त इलाके में कारोबारी पर फायरिंग में छह अपराधी गिरफ्तार, मारे गए...

रांची, 18 मार्च (आईएएनएस)। रांची के चर्चित कोयला कारोबारी बिपिन मिश्र पर शहर के बरियातू इलाके में व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना मारे गए गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गों ने अंजाम द‍िया था। उस समय अमन छत्तीसगढ़ की रायपुर जेल में बंद था।  7 मार्च, 2025 को हुई इस घटना में बिपिन मिश्र घायल हो गए थे। इस घटना के चार दिन बाद 11 मार्च को गैंगस्टर अमन साहू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

20 हजार के इनामी बदमाश को सूरजपुर पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 17 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने सोमवार को मोजरबियर गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान 20 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

खरी बात