Sunday, April 12, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई के जासूसी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पल्ली...

कठुआ, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित पल्ली मोड़ फ्लाईओवर के पास बिजली के खंभे पर लगाया गया अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरा दिल्ली पुलिस की विशेष जांच टीम ने जब्त कर लिया है। यह कैमरा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर सेना और सुरक्षा बलों की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए लगाया गया था। मामले के सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: वांछित लुटेरे गिरफ्तार, कई मामलों का खुलासा

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अशोक विहार की टीम ने दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार कर न सिर्फ सनसनीखेज लूट के मामलों का खुलासा किया है, बल्कि चोरी के दो मामलों को भी सुलझा लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित उर्फ राज और मोहम्मद शकील उर्फ भिंडी के रूप में हुई है।

क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल को बड़ी सफता, 35 साल पुराने नृशंस हत्या...

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल (आईएससी) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 35 वर्ष पुराने हत्या के मामले को सुलझा लिया है। वर्ष 1991 में हुई इस नृशंस घटना के मुख्य आरोपी, छवि लाल वर्मा, को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पिछले 35 वर्षों से फरार चल रहा था और उसे वर्ष 1996 में ही 'घोषित अपराधी' घोषित किया जा चुका था।

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने राजौरी में ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा, 5 गिरफ्तार

जम्मू, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी जिले में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में चेकिंग के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से हेरोइन जब्त की गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई में एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 451 सिलेंडर जब्त

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई में जरूरी चीजों की कालाबाजारी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग ने एलपीजी सिलेंडरों को गैर-कानूनी तरीके से रखने और लाने-ले जाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कुल 451 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए हैं।

हरियाणा के डीजीपी की चेतावनी- ‘गन कल्चर’ और आपत्तिजनक कंटेंट पर होगी कड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने सोशल मीडिया पर 'गन कल्चर' को बढ़ावा देने और आपत्तिजनक या गुमराह करने वाले कंटेंट के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाईलैंड से भारत लाया गया सजायाफ्ता कैदी, हरियाणा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत...

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत के वांछित भगोड़े साहिल चौहान को थाईलैंड से वापस लाने में सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने भी पूरा सहयोग दिया।

गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड में प्रदेश में अव्वल

गौतमबुद्ध नगर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और बेहतर कानून-व्यवस्था प्रबंधन का परिचय देते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड की मार्च 2026 की समीक्षा में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को उत्तर प्रदेश के सभी कमिश्नरेट्स में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि पूरे प्रदेश के जनपदों में इसे दूसरा स्थान मिला है।

बिहार: चार दिनों से लापता युवक का शव बरामद, प्रेम त्रिकोण में युवक की...

कटिहार, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की नृशंस तरीके से हत्या कर शव को फेंक देने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, तीन अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर की गिरफ्तारी

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने फरार एवं घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। इन कार्रवाइयों में एक घोषित अपराधी की गिरफ्तारी, एक सनसनीखेज लूट का खुलासा तथा एक अपराधी से लूटी गई संपत्ति की बरामदगी शामिल है।

खरी बात