दिल्ली: आरके पुरम में पार्क के अंदर गुरुग्राम के 22 वर्षीय युवक का मिला...
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के आरके पुरम स्थित एक पार्क में शनिवार को 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।
ग्रेटर नोएडा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश; दो गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद
ग्रेटर नोएडा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिल, चार फर्जी नंबर प्लेट, एक पेचकस, जिसका इस्तेमाल मास्टर चाबी के रूप में किया जाता था और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रेकी करने के बाद दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस बरामद वाहनों के संबंध में अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
कर्नाटक: 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को...
मैसूरु, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मैसूरु की फास्ट ट्रैक अदालत ने शनिवार को 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में आरोपी कार्तिक को मौत की सजा सुनाई। बच्ची पिछले साल दशहरा उत्सव के दौरान अपने परिवार के साथ गुब्बारे बेचने के लिए मैसूरु आई थी। न्यायाधीश अनिल पी. वाघाडे ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने एक दिन पहले ही आरोपी को इस मामले में दोषी ठहराया था। इस घटना ने कर्नाटक सहित पूरे देश को झकझोर दिया था।
‘पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए’, श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा से जुड़े वायरल...
लखनऊ, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 9 अक्टूबर 2026 को कैफे संचालक शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत के मामले में उनकी मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा से जुड़े वायरल ऑडियो और वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पुलिस जांच को लेकर असंतोष जताया है।
मेक्सिको में 2024 के ट्रिपल मर्डर केस पर फैसला: तीन दोषियों को 158 साल...
सिडनी/मेक्सिको सिटी, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेक्सिको की एक कोर्ट ने दो ऑस्ट्रेलियाई भाइयों जेक-कैलम रॉबिन्सन और उनके अमेरिकी दोस्त कार्टर रोड की हत्या मामले में तीन दोषियों (हरेक) को 158 साल की जेल की सजा सुनाई है। मामला साल 2024 का है। जेक-कैलम रॉबिन्सन और उनके दोस्त रोड बाजा कैलिफोर्निया राज्य की सर्फ ट्रिप पर गए थे लेकिन बाद में इनके शव बरामद किए गए थे।
प्रतापगढ़ में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, नशे में पति ने दिया वारदात...
प्रतापगढ़, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां फतनपुर थाना इलाके के पटहटिया कला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला मंजू यादव की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पति अजय यादव ने ही पुलिस को सूचना दी।
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग पुलिस ने पांच ड्रग तस्करों को पकड़ा, 5.9 किलो से अधिक नशीला...
अनंतनाग, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। नशीले पदार्थों की समस्या को जड़ से खत्म करने के अपने संकल्प के तहत अनंतनाग पुलिस ने पूरे जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने कई अलग-अलग अभियानों में पांच कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए।
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,...
ग्रेटर नोएडा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला श्री पदम में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 की सुबह थाना रबूपुरा पुलिस को मिली। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी, एम्बुलेंस, फॉरेंसिक टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
इटावा में महिला से लूट का आरोपी मुठभेड़ में घायल, कई जिलों में 30...
इटावा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूपी के इटावा जिले के भरथना-बिधूना मार्ग पर पड़ियापुरा गांव के पास महिला से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। शुक्रवार रात 10 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।
अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड: छठे आरोपी को हिरासत में लिया गया, 30 टीमें कर...
भरतपुर, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वैर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के मामले में पुलिस ने छठे आरोपी मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने अभी तक उसे मुख्य आरोपी के रूप में चिह्नित नहीं किया है।
