बेंगलुरु में ईद-मिलाद जुलूस के दौरान विवाद में 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज...

बेंगलुरु, 27 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेंगलुरू में ईद-मिलाद जुलूस के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं। इस घटना में 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस विभाग ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं और जनता से अपील की है कि वे शांति और सद्भाव बनाए रखें।

रक्षाबंधन से पहले देवास में खाद्य विभाग की कार्रवाई, सिंथेटिक मावा और 600 किलो...

देवास, 27 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर देवास में खाद्य विभाग और प्रशासन ने मिलावटी एवं प्रतिबंधित सिंथेटिक मावे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शहर में अलग-अलग स्थानों पर दुकानों की जांच कर सिंथेटिक मावे से तैयार की जा रही मिठाइयों के सैंपल लिए गए, जिनमें सैंपल जांचने पर मावा और मिठाइयां सही नहीं पाई गई।

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार

गोंडा, 27 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की छपैया थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उनके पास चोरी के आभूषण, 17,100 रुपये नकद, 12 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 49.23 लाख रुपए कीमत का 300 ग्राम सोना जब्त

अहमदाबाद, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अहमदाबाद कस्टम्स अधिकारियों ने बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीन इंटरनेशनल उड़ानों से आए यात्रियों से लगभग 300 ग्राम छिपाई हुई सोने की ज्वेलरी जब्त की। यह कार्रवाई एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) द्वारा यात्रियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई।

‘यूपी का समस्त जाट समुदाय आक्रोशित’, अंकित बालियान की हत्या पर अखिलेश यादव का...

लखनऊ, 26 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है।

राजस्थान: पुलिस ने अंतरराज्यीय स्मैक तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान की सवाई माधोपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित स्मैक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 153.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

पश्चिम बंगाल: रेलवे लाइन और नेशनल हाईवे के बीच शव मिलने से हड़कंप, पुलिस...

कोलकाता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के बेल्डा के रानीसराई इलाके में बुधवार को रेलवे लाइन और नेशनल हाईवे के बीच एक रहस्यमयी शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और स्थानीय लोगों को शक है कि शायद हत्या करके शव को यहां फेंक दिया गया है।

कर्नाटक: अंकोला में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराया गया

कारवार (कर्नाटक), 26 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक के कारवार जिले के अंकोला कस्बे में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान एक फिलिस्तीनी झंडा कुछ समय के लिए लहराया गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और झंडे को अपने कब्जे में लेना पड़ा।

मुंबई : प्रेमी ने प्रेमिका को पास कराने के लिए पेपर किया लीक, ब्रेकअप...

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीएससी) द्वारा आयोजित ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन अधिकारी भी शामिल हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

शामली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार शाम की है, जब अंकित जिम से निकल रहे थे।

खरी बात