Sunday, May 10, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ के बाद खतरनाक स्नैचर गिरफ्तार, पिस्तौल और लूट के मोबाइल...

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) और थाना पुल प्रहलादपुर की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक वांटेड और खतरनाक स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आज...

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आरोप पत्र पर शनिवार को फैसला आ सकता है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर सुनवाई कर रही है। अदालत को तय करना है कि चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाना चाहिए या नहीं।

दिल्ली के मौजपुर में कैफे के बाहर फायरिंग: 24 वर्षीय युवक की मौत, परिवार...

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मौजपुर इलाके में स्थित मिस्टर किंग लाउंज एंड कैफे के बाहर शुक्रवार को हुई फायरिंग की घटना में 24 वर्षीय युवक फैयाज उर्फ फाजी की मौत हो गई।

मुरादाबाद में हिन्दू छात्रा को बुरखा पहनाने का मामला, 5 मुस्लिम छात्राओं पर एफआईआर...

मुरादाबाद, 24 जनवरी (आईएएनएस)। यूपी के मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक हिन्दू छात्रा को बुरखा पहनाने और धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर दबाव बनाया गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में पांच मुस्लिम छात्राओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

मिजोरम में असम राइफल्स ने 7.28 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की, मणिपुर में...

आइजोल/इंफाल, 23 ​​जनवरी (आईएएनएस)। असम राइफल्स ने शुक्रवार को मिजोरम में 7.28 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की ड्रग्स जब्त की और मणिपुर में दो अलग-अलग अभियानों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए विस्फोटक सामग्री का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मणिपुर: सरकार ने उग्रवादी हमले में मारे गए मैतेई के परिजनों को दी 10...

इम्फाल, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर सरकार ने शुक्रवार को मयांगलांबम ऋषिकांत सिंह के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की, जिनका मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में संदिग्ध यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के आतंकवादियों द्वारा अपहरण कर बाद में हत्या कर दी गई थी।

तेलंगाना: शीर्ष पुलिस अधिकारी ने आरोपों पर बीआरएस नेता को नोटिस भेजा

हैदराबाद, 23 जनवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद पुलिस आयुक्त और फोन टैपिंग मामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख वीसी सज्जनार ने शुक्रवार को बीआरएस नेता आरएस प्रवीण कुमार को नोटिस भेजा है। नोटिस में उनसे दो दिनों के भीतर उनके खिलाफ कथित तौर पर दर्ज सात आपराधिक मामलों का विवरण देने को कहा है।

बिहार में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

पटना, 23 जनवरी (आईएएनएस)। पटना पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य परमानंद यादव उर्फ ​​नेपाली को गिरफ्तार किया है। उसी दिन जिला पुलिस ने इस मामले में गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया।

हमारी सरकार शांति भंग करने वालों से निपटने में सक्षम है: मुख्यमंत्री मोहन यादव

जबलपुर/उज्जैन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन जिले के तराना कस्बे में दो समुदायों के बीच हुई झड़प पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

मध्य प्रदेश: तराना में सांप्रदायिक तनाव, निषेधाज्ञा लागू; अब तक 20 गिरफ्तार

उज्जैन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना कस्बे में गुरुवार रात हुए विवाद के बाद भड़के सांप्रदायिक तनाव के मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा ने शुक्रवार को दी।

खरी बात