Monday, April 27, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

छात्रा का यौन शोषण कर बना लिया वीडियो और वायरल करने की देता रहा...

रांची, 17 मार्च (आईएएनएस)। रांची जिले के सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज की 17 वर्षीया छात्रा का यौन शोषण करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा से लाखों रुपए मूल्य के जेवरात ठग लिए। पुलिस ने इस इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी शिवम कुमार को बोकारो जिले के जैनामोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

फर्जी वेबसाइट बनाकर तटरक्षक बल की भर्ती में धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 17 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस की थाना सेक्टर-58 और साइबर टीम ने भारतीय तटरक्षक बल (आइके) की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट की नकल कर फर्जी वेबसाइट बनाकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव सिंह पुत्र बहादुर सिंह, निवासी गांव नानपुर, थाना किरावली, जनपद आगरा के रूप में हुई है। उसे पूछताछ के दौरान थाना सेक्टर-58 पुलिस ने हिरासत में लिया।

झारखंड के गुमला में डायन के अंधविश्वास में महिला की हत्या कर शव को...

रांची, 17 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला शहर में डायन और जादू-टोना के अंधविश्वास में 50 वर्षीय एक महिला की हत्या कर उसका शव नदी के किनारे बालू में गाड़ दिया गया। पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए महिला का शव बरामद किया। इस हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी कर्मपाल लकड़ा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया है।

वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो कारें बरामद

नोएडा, 17 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर 58 पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो कारें, एक अर्टिगा और एक स्विफ्ट डिजायर बरामद की हैं।

टप्पेबाज गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, एक महिला फरार

गाजियाबाद, 17 मार्च (आईएएनएस)। गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 लाख रुपये नकद, सोने की एक अंगूठी और एक जोड़ी सोने के टॉप्स बरामद किए हैं।

कटरा में ओरी ने तोड़ा नियम, दर्ज हुई एफआईआर

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के सबसे अच्छे दोस्त और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी (ओरहान अवत्रामणि) जम्मू और कश्मीर के कटरा में स्थित एक होटल में शराब पीने के बाद कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं।

‘उसे जेल में होना चाहिए था, पाकिस्तान को जवाब देना होगा’, हाफिज सईद के...

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का खतरनाक आतंकवादी अबू कताल पाकिस्तान में मारा गया। अबू कताल 2023 के राजौरी हमले और 2024 के रियासी बस हमले में वांछित था। इसके अलावा, मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के भी घायल होने की खबर है।

बांग्लादेश में दो नाबालिग लड़कों के साथ दुष्कर्म के आरोप में मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

ढाका, 16 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों के विरोध में बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच, जमालपुर जिले के सरिसाबाड़ी उपजिला में एक मदरसे के शिक्षक को दो नाबालिग लड़कों के साथ दुष्कर्म के आरोप में रविवार को हिरासत में लिया गया।

बांग्लादेश : रेप के एक हफ्ते बाद 8 वर्षीय पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा...

ढाका, 13 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) में एक सप्ताह तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद आठ वर्षीय बलात्कार पीड़िता ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इस घटना के देश को झकझोर कर रख दिया था और इंसाफ की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे।

बांग्लादेश में छह बच्चों के साथ दुष्कर्म ; यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार...

ढाका, 11 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। इस बीच स्थानीय मीडिया के मुताबिक मंगलवार को छह जिलों में छह बच्चों के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आई हैं।

खरी बात