Sunday, April 26, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

बरेली में शादी समारोहों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 19 लाख का...

बरेली, 2 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शादी समारोहों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बहेड़ी पुलिस ने 12 फरवरी को किंग रिसॉर्ट में हुए शादी समारोह से जेवर और नकदी चोरी के मामले में तीन आरोप‍ियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी राजस्थान और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से 19 तोले सोने के गहने, 18000 रुपये नकद, एक तमंचा और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों ने एक गिरोह बनाकर जिले के कई बारात घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बहेड़ी थाना क्षेत्र के नैनीताल हाईवे स्थित मेगा फूड पार्क से उन्हें गिरफ्तार किया।

पुणे रेप केस : कोर्ट ने आरोपी को 12 दिन की पुलिस हिरासत में...

पुणे, 28 फरवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने पुणे के स्वारगेट बस अड्डे पर बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने वाले आरोपी दत्तात्रय गाडे को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी 12 मार्च तक पुलिस की हिरासत में रहेगा।

इंदौर के व्यापारी का जयपुर में अपहरण

इंदौर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के व्यापारी का जयपुर से अपहरण हो गया। परिजनों से तीन लाख रुपये की रकम मांगी गई है। व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया : मेलबर्न में चाकू से हमला करने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

सिडनी, 25 फरवरी (आईएएनएस)। मेलबर्न के उत्तरी इलाके में तीन युवक पर चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इस मामले में चार किशोरों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बांग्लादेश में बढ़ रही अपराध दर, सवालों के घेरे में यूनुस सरकार

ढाका, 25 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में अपराध दर खतरनाक दर से बढ़ रही है। पुलिस के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी में हत्या, अपहरण, डकैती, सेंधमारी और चोरी के मामलों में देश भर में वृद्धि देखी गई और आंकड़े पिछले छह वर्षों की तुलना में सबसे खराब है।

फ्रांस में रूसी वाणिज्य दूतावास के पास विस्फोट, मॉस्को ने कहा – ये...

मॉस्को/मार्सिले, 24 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांसीसी शहर मार्सिले में रूसी वाणिज्य दूतावास में सोमवार को विस्फोट हुआ। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि दूतावास के परिसर में हुआ विस्फोट आतंकवादी हमला हो सकता है।

ट्यूनीशिया में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, ड्रग्स को जब्त किया गया

ट्यूनिस, 24 फरवरी (आईएएनएस)। ट्यूनीशियाई सुरक्षाबलों ने राजधानी ट्यूनिस में सक्रिय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ट्यूनीशियाई राष्ट्रीय गार्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कैनाबिस (ड्रग) को जब्त किया है।

कासना पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल

ग्रेटर नोएडा, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के थाना कासना पुलिस और एक बदमाश के बीच शन‍िवार को सिरसा गोल चक्कर के पास मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इस पर पुल‍िस ने उसे पकड़ ल‍िया। उसकी पहचान दानिश, निवासी कालापीर, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई।

सलमान रुश्दी पर चाकू से हमले का मामला : कौन है हादी मतार? जिसे...

न्यूयॉर्क, 22 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क के एक व्याख्यान मंच पर मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक सलमान रुश्दी पर कई बार चाकू से हमला करने वाले न्यूजर्सी के एक शख्स को हत्या के प्रयास और हमले का दोषी ठहराया गया।

बांग्लादेश में अराजकता जारी, बीएनपी नेता की पीट-पीटकर हत्या

ढाका, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता मोहम्मद बाबुल मिया की शुक्रवार दोपहर को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने एक बार फिर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को सवालों के घेरे में ला दिया जिस पर अराजकता को नियंत्रित करने में नाकाम रहने के आरोप लगते रहे हैं।

खरी बात