रूस ने 30 ब्रिटिश नागरिकों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध
मॉस्को, 27 नवंबर (आईएएनएस)। रूसी विदेश मंत्रालय ने ब्रिटिश पक्ष की शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों के जवाब में 30 ब्रिटिश नागरिकों के रूसी क्षेत्र में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
यूएई : रब्बी मौत मामले में जारी की गई गिरफ्तार संदिग्धों की तस्वीरें
अबू धाबी, 26 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने यहूदी धर्मगुरु रब्बी जवी कोगन की हत्या मामले में तीन संदिग्धों के नाम और तस्वीरें जारी की। रब्बी जवी कोगन का शव पिछले सप्ताह मिला था।
पाकिस्तान के कुर्रम में सांप्रदायिक हिंसा, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 88
इस्लामाबाद, 26 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 88 हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मीडिया को यह जानकारी दी।
निलंबित होंगे डॉक्टर, लिंग परीक्षण केंद्र के संचालन में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका की...
नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में हापुड़ के राजीव नगर (गढ़मुक्तेश्वर) में अवैध रूप से संचालित लिंग परीक्षण केंद्र का हरियाणा राज्य की ओर से गठित टीम ने पर्दाफाश किया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के क्रियाकलाप पर संदेह और लापरवाही के आरोप लगे हैं। अब लिंग परीक्षण केंद्र के संचालन में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका की जांच होगी और डॉक्टरों के निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, आठ वाहन बरामद
गाजियाबाद, 25 नवंबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ लग्जरी चार पहिया वाहन बरामद हुए हैं। आरोपी 15 सालों से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। गैंग के सदस्य कई बार जेल जा चुके हैं। यह लोग अत्याधुनिक तरीके से टैब के जरिए गाड़ियों का लॉक खोलकर उसे चोरी किया करते थे।
झारखंड में चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक रंजिश में कई स्थानों पर मारपीट और...
रांची, 25 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड में चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक रंजिश में कई स्थानों पर मारपीट, तोड़फोड़ और टकराव जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाओं को लेकर पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
यूएई में लापता रब्बी की मौत का मामला, तीन संदिग्ध गिरफ्तार
अबू धाबी, 25 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले इजरायली-मोल्दोवन नागरिक जवी कोगन की मौत के सिलसिले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
बिहार में ट्रक और ऑटो की टक्कर में चार स्कूली बच्चों की मौत
पटना, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के बिहटा इलाके में एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई। सभी मृतक बच्चे ऑटो में सवार होकर स्कूल से अपने घर लौट रहे थे।
यूपी के अलीगढ़ में छात्रा के साथ कोचिंग में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ़्तार
अलीगढ़, 22 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोचिंग संचालक ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
बिहार : टैंकर से 834 किलोग्राम नेपाली गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
मोतिहारी, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी के लिए हर दिन कोई न कोई नया तरीका ईजाद करते रहते हैं। इस बीच, पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एनएच 27 के किनारे खड़े एक टैंकर से पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी मात्रा में नेपाली गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बरामद गांजे की कीमत एक करोड़ रुपए बतायी जा रही है।











