दिल्ली में ब्रिगेडियर और बेटे से मारपीट मामला, वसंत विहार कांड के सभी आरोपी...
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी (ब्रिगेडियर) और उनके बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हरदोई में ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 8...
हरदोई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना अरवल पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 8 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विराट कोहली का विकेट लेना एक सपना सच होने जैसा था: विप्रज निगम
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। युवा खिलाड़ी विप्रज निगम ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू किया था। अपने डेब्यू के साथ ही विप्रज टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी बन गए थे। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही क्षेत्रों में टीम के लिए उपयोगी अंशदान देते हैं।
बिहार सीएम सम्राट चौधरी को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गुजरात से...
पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद इलाके से हिरासत में लिया, जहां वह छिपकर रह रहा था। आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के बांका जिले का निवासी बताया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, चोरी का पूरा सामान...
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कैंट पुलिस ने चोरी के एक मामले में शामिल मदनगीर के रहने वाले 24 वर्षीय आरोपी कुणाल को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का एक बैग बरामद किया। इस बैग में सोने, हीरे के जेवर, कैनेडियन डॉलर, भारतीय मुद्रा, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, परमानेंट रेजिडेंट कार्ड और अपराध में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी शामिल थी।
संजीव अरोड़ा और उनके पार्टनर्स के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, हवाला-बेटिंग लिंक की...
चंडीगढ़, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और कारोबारी संजीव अरोड़ा और उनके बिजनेस पार्टनर हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के घरों और व्यापारिक ठिकानों पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। ईडी की टीम ने लुधियाना, जालंधर और कुछ अन्य स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इस दौरान मंत्री संजीव अरोड़ा और उनके साझेदारों के घर और दफ्तरों की तलाशी ली गई।
गुजरात: सूरत में नकली घी के रैकेट का खुलासा, 2 गिरफ्तार
सूरत, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सूरत में अधिकारियों ने मिलावटी घी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सचिन जीआईडीसी क्षेत्र में एक निर्माण प्लांट पर छापा मारकर 2,029 किलोग्राम नकली घी जब्त किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पाकिस्तान में बढ़ते बाल उत्पीड़न के मामले, कमजोर वर्गों की सुरक्षा में सिस्टम की...
इस्लामाबाद, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न के मामले न केवल हिंसा में चिंताजनक बढ़ोतरी को दर्शाते हैं, बल्कि कमजोर वर्गों की सुरक्षा करने वाले तंत्र की विफलता को भी उजागर करते हैं। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
रोहित शेट्टी केस : यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, आगरा से...
मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई में चर्चित रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को इस मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।
भदोही पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
लखनऊ, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भोले-भाले लोगों को सरकारी योजनाओं और सस्ते लोन का झांसा देकर उनके बैंक खातों का दुरुपयोग करता था। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने अब तक 10 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी को अंजाम दिया है।

