इटावा में महिला से लूट का आरोपी मुठभेड़ में घायल, कई जिलों में 30...

इटावा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूपी के इटावा जिले के भरथना-बिधूना मार्ग पर पड़ियापुरा गांव के पास महिला से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। शुक्रवार रात 10 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।

अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड: छठे आरोपी को हिरासत में लिया गया, 30 टीमें कर...

भरतपुर, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वैर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के मामले में पुलिस ने छठे आरोपी मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने अभी तक उसे मुख्य आरोपी के रूप में चिह्नित नहीं किया है।

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; एक कै पैर में लगी गोली,...

नोएडा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने कांबिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, नकदी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

यूपी : गाजियाबाद में इनामी बदमाश और बलिया में गो-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिस...

लखनऊ, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और बलिया में पुलिस ने मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में एक लुटेरे और एक शातिर गौतस्कर को गिरफ्तार किया है। लुटेरे के ऊपर 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित था। इन मुठभेड़ की घटनाओं के बाद दोनों अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाजियाबाद के मोदीनगर में रास्ते से गुजरने पर दो पक्षों में मारपीट, दो लोग...

गाजियाबाद, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद के मोदीनगर से मारपीट का मामला सामने आया है। मंगल विहार कॉलोनी में रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष के पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है।

दिल्ली दंगा मामला: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दूसरा झटका, कड़कड़डूमा कोर्ट...

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली दंगों से जुड़े एक और मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को बड़ा झटका लगा है। कड़कड़डूमा कोर्ट ने दंगा भड़काने के आरोप में उन्हें दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई है।

कोटा में किडनी संबंधी जटिलताओं से दो और गर्भवती महिलाओं की मौत

जयपुर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के कोटा स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद दो महिलाओं में किडनी संबंधी जटिलताएं विकसित हो गई हैं। इसके बाद प्रसवोत्तर देखभाल और रोगी निगरानी को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, ट्रॉली बैग की पट्टियों में पेंच से कसा 282...

अहमदाबाद, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) पर कस्टम अधिकारियों ने अबू धाबी से आए एक यात्री के तीन ट्रॉली बैगों से 282.910 ग्राम 24 कैरेट सोना जब्त किया। यह सोना बैगों में लगी धातु की पट्टियों के अंदर छिपाकर रखे गए सोने के छह तारों के रूप में मिला, जिसकी कीमत 42.49 लाख रुपए है।

पुणे में गणेश विसर्जन के दौरान चेन और मंगलसूत्र चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह...

पुणे, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुणे में गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी करने वाले उत्तर प्रदेश के एक अंतरराज्यीय गिरोह का फरासखाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले विजयपाल कंवर सैन (34) को हिरासत में लिया है।

अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई का आश्वासन, माता-पिता बोले- निष्पक्ष जांच की उम्मीद

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। 2022 में उत्तराखंड के एक रिसॉर्ट में कथित तौर पर हत्या की शिकार हुई अंकिता भंडारी के माता-पिता ने शुक्रवार को सीबीआई मुख्यालय में वरिष्ठ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें मामले के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

खरी बात