Tuesday, May 26, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर चुनाव...

आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर चुनाव से पहले मंडरा रहे संकट के बादल

0
69

न्यूयॉर्क, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। डोनाल्ड ट्रंप का ऐतिहासिक मुकदमा सोमवार को शुरू हो गया, जिससे वह अमेरिकी इतिहास में आपराधिक मामले का सामना करने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए, जिससे नवंबर में होने वाले चुनाव में उनकी उम्‍मीदवारी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए।

दुनियाभर में रुचि के साथ देखे गए एक मुकदमे में ट्रंप को एक पोर्न अभिनेत्री को यौन संबंध बनाने के आरोपों के बारे में चुप कराने के लिए अपनी कंपनी के व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी कर उसे पैसे देने के आरोप में आपराधिक सजा और जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप की डेमोक्रेट राष्ट्रपति जो बाइडेन पर मामूली बढ़त है।