थाईलैंड से भारत लाया गया सजायाफ्ता कैदी, हरियाणा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत...
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत के वांछित भगोड़े साहिल चौहान को थाईलैंड से वापस लाने में सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने भी पूरा सहयोग दिया।
गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड में प्रदेश में अव्वल
गौतमबुद्ध नगर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और बेहतर कानून-व्यवस्था प्रबंधन का परिचय देते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड की मार्च 2026 की समीक्षा में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को उत्तर प्रदेश के सभी कमिश्नरेट्स में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि पूरे प्रदेश के जनपदों में इसे दूसरा स्थान मिला है।
बिहार: चार दिनों से लापता युवक का शव बरामद, प्रेम त्रिकोण में युवक की...
कटिहार, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की नृशंस तरीके से हत्या कर शव को फेंक देने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, तीन अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर की गिरफ्तारी
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने फरार एवं घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। इन कार्रवाइयों में एक घोषित अपराधी की गिरफ्तारी, एक सनसनीखेज लूट का खुलासा तथा एक अपराधी से लूटी गई संपत्ति की बरामदगी शामिल है।
मुंबई में एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, आठ वाहनों में लदे 451 सिलेंडर...
मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई में कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यह मामला एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और परिवहन से जुड़ा हुआ है, जिसे राशनिंग विभाग ने समय रहते पकड़ लिया। डोंगरी के वाडी बंदर इलाके में हुई इस कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है।
ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 5 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा, 12 लोगों...
ग्रेटर नोएडा, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपये के बड़े वित्तीय घोटाले का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस गंभीर अनियमितता को लेकर थाना ईकोटेक प्रथम में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दिल्ली के गाजीपुर में मामूली विवाद में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई।
तेलंगाना: शादी के बाद शख्स ने दोस्तों को सौंप दी पत्नी, अब महिला आयोग...
हैदराबाद, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग ने हैदराबाद में एक महिला के साथ उसके पति और उसके साथियों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है।
बिहार: नालंदा में दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
पटना, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में बंदूक की नोक पर कथित दुष्कर्म के बाद एक नाबालिग लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
राजस्थान में अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति, कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम भजनलाल शर्मा
जयपुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मजबूत कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

