राजस्थान में अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति, कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम भजनलाल शर्मा
जयपुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मजबूत कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ सफलतापूर्वक अभियान चलाया
श्रीनगर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले की पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थों के तस्करों और विक्रेताओं के खिलाफ चल रहे अपने अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की है।
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में फिर चाकूबाजी, पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में शुक्रवार को एक बार फिर हिंसा की घटना ने लोगों को दहला दिया है। मयूर विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-27 में शुक्रवार को चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
ज़ुबीन गर्ग हत्याकांड: मुख्य आरोपी श्यामकानू महंत ने जमानत मांगी
गुवाहाटी, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। असमिया गायक ज़ुबीन गर्ग की हाई-प्रोफाइल डेथ केस से जुड़े एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) के आयोजक श्यामकानु महंत ने शुक्रवार को गुवाहाटी की फास्ट ट्रैक अदालत में जमानत के लिए नई याचिका दायर की।
झालावाड़ : करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
जयपुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के झालावाड़ जिले की भवानीमंडी पुलिस को साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। भवानीमंडी पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक कर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है।
बिहार: भागलपुर में अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने के आरोप में आठ...
पटना, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भागलपुर पुलिस ने भूमि माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में संगठित भूमि हड़पने वाले गिरोह के आठ सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस की तरफ से यह अभियान आनंद मार्ग क्षेत्र में चलाया गया, जहां से आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ऑपरेशन साइहॉक 4.0 में दो और धोखेबाज गिरफ्तार, मॉर्फ्ड फोटो से ब्लैकमेलिंग का खुलासा
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने नकली लोन ऐप्स के जरिए होने वाली धोखाधड़ी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ऑपरेशन साइहॉक 4.0 के तहत दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर पुलिस ने दो और कुख्यात धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य पाकिस्तान और बांग्लादेश के वर्चुअल नंबरों का इस्तेमाल कर पीड़ितों को ठग रहे थे।
राजस्थान: पंचायती राज में फर्जी भर्तियों की जांच के आदेश
जयपुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि पंचायती राज विभाग में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके नियुक्तियां हासिल करने वाले व्यक्तियों के मामलों की विस्तृत जांच चल रही है।
बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ा फैसला: पीएनबी के पूर्व अधिकारियों समेत कई दोषी, सजा...
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अहमदाबाद की सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए पंजाब नेशनल बैंक के तीन रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई निजी व्यक्तियों को दोषी करार दिया और उन्हें सजा सुनाई। इस मामले में रिटायर्ड असिस्टेंट जनरल मैनेजर गुरिंदर सिंह, रिटायर्ड चीफ मैनेजर केजीसीएस अय्यर और रिटायर्ड सीनियर मैनेजर केई सुरेंद्रनाथ को दो-दो साल के कठोर कारावास (आरई) के साथ प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
ओडिशा: बच्ची की हत्या के मामले में अदालत ने शख्स को सुनाई मौत की...
भुवनेश्वर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल जिले की एक अदालत ने 40 साल के एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई है। उस पर निशा इंडस्ट्रियल पुलिस स्टेशन इलाके में 2025 में यौन हमले के बाद महज 4 साल 10 महीने की एक बच्ची की बेरहमी से हत्या करने आरोप था।

