सिमी से संबंध के आरोप में खंडवा से एक नाबालिग सहित दो एटीएस की...

खंडवा, 4 जुलाई‌ (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ़ इंडिया से संबंध होने के आरोप में एक नाबालिग सहित दो को एंटी टेररिस्ट स्क्वाॅॅड (एटीएस) ने हिरासत में लिया है। इनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिलने की बात सामने आई है।

आयुर्वेद की नकली दवा बनाने वाले दो गिरफ्तार, 35 लाख रुपए का सामान बरामद

नोएडा, 3 जुलाई (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने आयुर्वेद की नकली दवा बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 35 लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों में से एक दवा कंपनी में पहले काम कर चुका है और वह नकली होलोग्राम और दवा का पैकेट बनाकर उसे बाजार में सप्लाई कर रहा था।

बिहार सिपाही भर्ती प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच में प्रश्नपत्र ट्रांसपोर्टिंग में कमियों...

पटना, 28 जून (आईएएनएस)। बिहार केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती मामले के प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू ) ने गुरुवार को बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि प्रश्न पत्र छपने से लेकर पहुंचाने तक कई कमियां पाई गईंं हैं।

सीबीआई ने तिहाड़ में की केजरीवाल से पूछताछ, बुधवार को कर सकती है कोर्ट...

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां लग रहा था कि जल्द ही उन्हें मनी लांड्रिंग के केस से निजात मिलने वाली है, वहीं दूसरी तरफ अब सीबीआई का फंदा उन्हें जकड़ने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई नेे तिहाड़ जेल के अंदर मुख्यमंत्री केजरीवाल से घंटों पूछताछ की है और बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश करने के तैयारी में भी है।

बिहार : अपराधियों को भगाने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने...

गोपालगंज, 25 जून (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज में जिले में तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश वहां की पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारी को दिया है। इन तीनों में से दो पर अपराधियों को भगाने का और तीसरे पर अपनी जगह दूसरे को परीक्षा में बैठाने का आरोप है।

कोडरमा में होटल में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

कोडरमा, 23 जून (आईएएनएस)। झारखंड के कोडरमा जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए युवकों में कोडरमा के जलवाबाद निवासी 32 वर्षीय राजन और 40 वर्षीय नसीम शामिल हैं।

फिरोजाबाद में जेल में बंदी की मौत पर हंगामा, भीड़ ने की तोड़फोड़ व...

फिरोजाबाद, 22 जून(आईएएनएस)। जिला कारागार में बंद एक बंदी की मौत पर शुक्रवार की रात फिरोजाबाद में जमकर हंगामा हुआ। घटना से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ व आगजनी की। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुल लोग घायल भी हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर सीबीआई ने यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब केंद्रीय एजेंसी कथित धांधली की जांच करेगी। धांधली का मामला सामने आने पर 18 जून को हुई परीक्षा 19 जून को रद्द कर दी गई थी। शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि यूजीसी नेट प्रश्नपत्र लीक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की संस्थागत विफलता है। सरकार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में आमूलचूल बदलाव करने जा रही है।

मस्क की एक्स ने मई में भारत में दो लाख से अधिक खातों पर...

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। एलन मस्क की कंपनी एक्स ने 26 अप्रैल से 25 मई के बीच भारत में 2,29,925 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। इनमें से अधिकतर बाल यौन शोषण और नग्नता को बढ़ावा देने वाले थे।

दक्षिण कोरिया में 2,900 ग्राहकों के निजी डाटा लीक

सोल, 16 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में लक्जरी सामान बनाने वाली दिग्गज कंपनी एलवीएमएच के स्वामित्व वाली टीएजी ह्यूअर के लगभग 2,900 ग्राहकों के निजी डेटा लीक हो गये हैं। देश के निजी सूचना संरक्षण आयोग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

खरी बात