जर्मनी: अपार्टमेंट के बाहर नव निर्वाचित मेयर पर हमला, हालत गंभीर

बर्लिन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिमी जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया स्थित हर्डेक की हाल ही में निर्वाचित मेयर आइरिस स्टाल्जर को उनके अपार्टमेंट में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन पर घर के बाहर हमला किया गया था।

बिहार : गयाजी में जनसुराज नेता पर अपराधियों ने चलाई गोली, पुलिस जांच में...

गयाजी, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के गयाजी जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में जनसुराज नेता गजेंद्र सिंह पर अपराधियों ने फायरिंग की है। हालांकि उन्हें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। एक गोली उनकी गाड़ी में लगने की बात सामने आई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

झारखंडः खूंटी में शख्स की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी भतीजा फरार

रांची, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के कोरवा गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 50 वर्षीय गनसा लोहरा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। यह घटना देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। हत्या का आरोप मृतक के ही भतीजे सुगना लोहरा पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार है।

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में कपूर झा गिरोह के तीन शूटर घायल, गिरफ्तार

सीतामढ़ी, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। इस दौरान आपराधिक गिरोह के साथ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आपराधिक गिरोह के सदस्यों के साथ हुई मुठभेड़ में गिरोह के तीन सदस्यों को गोली लगी है।

ग्रेटर नोएडा : रॉन्ग साइड एंट्री पर बवाल, गार्डों ने महिला से भी की...

ग्रेटर नोएडा, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसायटी में शुक्रवार देर रात रॉन्ग साइड एंट्री को लेकर बड़ा विवाद हो गया। मामूली बहस मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें एक महिला को भी पीटा गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गार्ड और सोसायटी वाले एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं।

मैनचेस्टर हमले में दो की मौत: ब्रिटिश पीएम स्टार्मर बोले, ‘मैं स्तब्ध, यहूदियों की...

लंदन, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने मैनचेस्टर में हुए हमले पर दुख जताया है। कोपेनहेगन में ईयू बैठक को छोड़ स्वदेश लौटते समय उन्होंने कहा कि आज (गुरुवार) सुबह का हमला बेहद चौंकाने वाला रहा।

मैनचेस्टर: यहूदी प्रार्थना स्थल के बाहर हमला, संदिग्ध को पुलिस ने मारी गोली

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी इंग्लैंड के मैनचेस्टर स्थित एक यहूदी धर्म स्थल के बाहर हुए हमले में चार लोग घायल हो गए हैं। अज्ञात शख्स ने चाकू से वार करने के बाद लोगों को गाड़ी से टक्कर मारी। संदिग्ध को पुलिस ने गोली मार दी है।

अफगानिस्तान: 20 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा

काबुल, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत की पुलिस ने 20 किलो अफीम के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता गुलाम नबी बबीजादा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ में 14 वर्षीय छात्र की आत्महत्या मामले में झारखंड से साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार

जमशेदपुर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑनलाइन गेमिंग में लगभग 14 लाख रुपये गंवाने के बाद लखनऊ में 14 वर्षीय छात्र के आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने झारखंड के घाटशिला से एक साइबर क्रिमिनल सनत गोराई को गिरफ्तार किया है।

शिल्पा शेट्टी को बॉम्बे हाईकोर्ट से लगा झटका, विदेश यात्रा की नहीं मिली अनुमति

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा जारी लुकआउट नोटिस पर रोक लगाने की याचिका पर तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है।

खरी बात