झारखंड के खूंटी में हवालात में बंद युवक की संदिग्ध मौत, छेड़खानी के आरोप...

रांची, 30 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत मुरहू थाने के हवालात में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक राहुल मांझी इसी थाना क्षेत्र के मेराल गांव का रहने वाला था। सोमवार की शाम उसे छेड़खानी के एक मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था।

कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित किया

ओटावा, 29 सितंबर (आईएएनएस)। कनाडा सरकार ने सोमवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बिश्नोई गिरोह को आधिकारिक तौर पर आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। सरकार ने हत्या, गोलीबारी, आगजनी और जबरन वसूली और धमकी के जरिए आतंक फैलाने में उसकी संलिप्तता का हवाला देते हुए ये कदम उठाया है।

बिहार: युवक को भाभी से था प्यार, भाई ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा...

मोतिहारी, 29 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में एक युवक को भाभी से प्रेम संबंध की कीमत आखिरकार अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में गोलीबारी से हड़कंप, तीन की मौत, कई घायल

उत्तरी कैरोलिना, 28 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना के एक रेस्टोरेंट में फायरिंग में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच तेज कर दी है।

वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

फरीदाबाद, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की स्टार मुक्केबाज और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के फरीदाबाद स्थित घर पर चोरी का मामला सामने आया है। चोरी का मामला सामने आने के बाद से ही क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है।

पाकिस्तान: तीन ट्रांसजेंडर की हत्या पर कराची में बवाल

कराची, 25 सितंबर (आईएएनएस)। कराची में तीन ट्रांसजेंडर की नृशंस हत्या के विरोध में ट्रांसजेंडर समुदाय और सिविल सोसाइटी के सदस्य सड़क पर उतर आए हैं। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को बताया कि न्याय की मांग करते हुए, उन्होंने स्पष्ट किया है कि हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

झारखंड: देवघर में 2 करोड़ की बैंक डकैती, मंत्री इरफान अंसारी बोले- जल्द पकड़े...

देवघर, 23 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर में सोमवार को हुई दो करोड़ से अधिक की बैंक डकैती के 24 घंटे बाद भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। घटना के दूसरे दिन बैंक पहुंचे झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने दावा किया है कि पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द दबोच लेगी।

प्रेसीडियम स्कूल में छात्रा की मौत का मामला : परिजनों के आरोप, स्कूल प्रबंधन...

नोएडा, 23 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित प्रेसीडियम स्कूल में 4 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा तनिष्का शर्मा की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतका की मां तृप्ता शर्मा ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि घटना को 15 दिन से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

झारखंड के पलामू में राजद नेता की हत्या, खेत में मिला शव

पलामू, 22 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू के रहने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता जयशंकर ठाकुर का शव सोमवार दोपहर उनके गांव में एक खेत में मिला। परिजनों ने उनकी हत्या कर शव को एसिड से जलाने का आरोप लगाया है।

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में 22 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर की...

ग्रेटर नोएडा, 22 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सोसायटी के ए-146 में रहने वाले 22 वर्षीय प्रियांशु चौधरी ने पार्क में जाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

खरी बात