भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई एसयूवी वाराणसी में मिली, दो...

वाराणसी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्‌डा की पत्नी मल्लिका नड्‌डा की चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार वाराणसी से बरामद हुई है। उनकी कार कथित तौर पर दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक सर्विस सेंटर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सहारनपुर में 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या

सहारनपुर 7 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र के सहसपुर जट्ट गांव में 17 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान आदित्य के रूप में हुई है, जो आरएन टैगौर विद्या मंदिर स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था।

राजनादगांव सिटी कोतवाली में नेता प्रतिपक्ष महंत के खिलाफ मामला दर्ज

राजनादगांव, 6 अप्रैल(आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हेट स्पीच के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विधनसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के राजनादगांव में दिए गए बयान को गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने उठाया था। वहीं शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने महंत के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दे दिया। उल्लेखनीय है कि, चरणदास महंत ने तीन अप्रैल को राजनादगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की नामांकन रैली के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर पर लाठी मारने वाला सांसद चुनने की अपील की थी।

घरेलू सहायिका को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में एक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 की वीवीआईपी सोसाइटी में 2 अप्रैल को एक नाबालिग घरेलू सहायिका के बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उकसाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

केटीआर ने फोन टैपिंग के आरोप पर तेलंगाना के मंत्री, विधायक को कानूनी नोटिस...

हैदराबाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (केटीआर) पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने बुधवार को तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा, विधायक येन्नम श्रीनिवास रेड्डी और एक अन्य कांग्रेस नेता के. महेंद्र रेड्डी को मानहानि के लिए कानूनी नोटिस भेजा।

जेल अधिकारियों ने कहा, केजरीवाल का स्वास्थ्य सामान्य, वजन स्थिर

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली जेल अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत सामान्य है और उनका वजन भी स्थिर है।

सरकार ने सीसीटीवी सुरक्षा पर एडवाइजरी जारी की, मंत्रालयों से डेटा लीक वाले ब्रांडों...

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने सीसीटीवी (क्लोज्ड-सर्किट टेलीविजन) कैमरों के माध्यम से सूचना लीक के खतरे पर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को उन ब्रांडों से उपकरण खरीदने से बचने की सलाह दी गई है, जिनका सुरक्षा उल्लंघनों और डेटा लीक का इतिहास है।

फोन टैपिंग के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं को नोटिस भेजेंगे केटीआर

हैदराबाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने मंगलवार को कहा कि वह तेलंगाना के एक मंत्री समेत दो कांग्रेस नेताओं को मानहानि के लिए कानूनी नोटिस देंगे। इन नेताओं ने आरोप लगाया है बीआरएस जब सत्ता में थी, तब केटीआर ने फोन टैपिंग का आदेश दिया था।

छत्तीसगढ़ के शख्स का मिला शव, गले व सिर पर चोट के निशान

ग्रेटर नोएडा, 1 अप्रैल (आईएएनएस) । ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। उसके सिर और गले पर चोट के निशान हैं। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, 26 मामले हैं दर्ज

नोएडा, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। रविवार देर रात शहर के थाना सेक्टर-39 पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आराेेेपी को गिरफ्तार कर लिया।

खरी बात