सीएमआरएल-एक्सालॉजिक मामले में ईडी ने पिनराई विजयन को भेजा समन, 23 अक्टूबर को पेश...

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को सीएमआरएल-एक्सालॉजिक मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। एजेंसी ने उन्हें अगले सप्ताह शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पेश होने को कहा है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की नियमित जमानत याचिका हाईकोर्ट...

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजीव अरोड़ा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति कुलदीप तिवारी ने खुली अदालत में यह आदेश सुनाया।

सीपीआईएम के पूर्व राज्यसभा सदस्य ने फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने...

कोलकाता, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पिछले हफ्ते अपने घर पर हुए हमले के बाद वरिष्ठ वकील और सीपीआईएम के पूर्व राज्यसभा सदस्य विकास रंजन भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं।

पंजाब में एक और नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या, नितिन नवीन ने कार्रवाई की...

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही हत्याओं को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के दो दिन बाद गुरदासपुर में 40 साल के बिक्रमजीत सिंह की हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के मुख्य आरोपी ​​मुकेश 'फौजी' को पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। 11 अक्टूबर को हत्या के बाद से मुकेश फरार था, जिसके चलते पुलिस टीमों ने उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के घरों पर छापेमारी की।

सीएमआरएल-एक्सलॉजिक केस में बढ़ी विजयन की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी सबकी...

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीएमआरएल-एक्सलॉजिक मामले में अब सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं। केरल हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और उनका परिवार शुक्रवार को शीर्ष अदालत का रुख करने जा रहे हैं।

पंजाबः नशीला पदार्थ बेचने वालों को रोकने गए तीन लोगों पर धारदार हथियारों से...

गुरदासपुर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। गुरदासपुर जिले के थाना श्री हरगोबिंदपुर के अंतर्गत आने वाले गांव माड़ी पन्नवां में नशीले पदार्थ बेचने वालों को रोकने गए तीन व्यक्तियों पर कथित तौर पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया।

विरार में महिला ने की आत्महत्या, फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के नाम पर...

विरार, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के विरार में एक महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। महिला ने ओलांडा स्थित एक सार्वजनिक पार्क में कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान: भिवाड़ी पुलिस ने 1.50 करोड़ की कॉपर कॉइल चोरी के मामले में दो...

भिवाड़ी, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के भिवाड़ी में पुलिस ने एक निजी कंपनी से 1.50 करोड़ रुपए के तांबे के कॉइल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि ये आरोपी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड के साथ मिलकर नशीला पदार्थ पिलाकर गोदाम से माल चोरी करने में शामिल थे।

महाराष्ट्र: मामूली विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने के लिए कुएं...

पुणे, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे से मामूली गाली-गलौज से उपजे विवाद के चलते एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

खरी बात