विरार में महिला ने की आत्महत्या, फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के नाम पर...

विरार, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के विरार में एक महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। महिला ने ओलांडा स्थित एक सार्वजनिक पार्क में कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान: भिवाड़ी पुलिस ने 1.50 करोड़ की कॉपर कॉइल चोरी के मामले में दो...

भिवाड़ी, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के भिवाड़ी में पुलिस ने एक निजी कंपनी से 1.50 करोड़ रुपए के तांबे के कॉइल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि ये आरोपी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड के साथ मिलकर नशीला पदार्थ पिलाकर गोदाम से माल चोरी करने में शामिल थे।

महाराष्ट्र: मामूली विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने के लिए कुएं...

पुणे, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे से मामूली गाली-गलौज से उपजे विवाद के चलते एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नोएडा पुलिस ने चेन छीनने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में पुलिस और चेन छीनने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से चोरी की 1 मोटरसाइकिल, चेन छीनने की घटनाओं से जुड़े 2,19,000 रुपये नकद और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

कानपुर पुलिस ने गोकशी के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान...

कानपुर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने गोकशी की घटना के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्त शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

मथुरा में पुलिस मुठभेड़: जमीनी विवाद में फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक...

मथुरा, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में एक कुकी महिला की मौत, दो नागरिक...

इंफाल, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुरुवार शाम मणिपुर के कामजोंग जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो मोटरसाइकिल सवारों पर हमला किया, जिसमें एक अधेड़ उम्र की कुकी आदिवासी महिला की मौत हो गई और दो अन्य नागरिक लापता हो गए।

राजस्थान: फर्जी एफएमजीई प्रमाणपत्र मामले में चार और डॉक्टर गिरफ्तार

जयपुर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने चार और डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। इन पर अनिवार्य विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) उत्तीर्ण किए बिना मेडिकल इंटर्नशिप हासिल करने और राजस्थान चिकित्सा परिषद (आरएमसी) में पंजीकरण के लिए आवेदन करने हेतु जाली एफएमजीई प्रमाणपत्रों का उपयोग करने का आरोप है।

अहमदाबाद में फर्जी केचप बनाने का खुलासा, 2,000 किलो उत्पाद जब्त

अहमदाबाद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने बहरामपुरा इलाके में एक फूड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को सील कर दिया है। यह यूनिट बिना टमाटर का इस्तेमाल किए, टमाटर केचप जैसा दिखने वाला एक खाद्य उत्पाद बना रही थी। निगम ने लगभग 2,000 किलो तैयार उत्पाद और कच्चे माल को जब्त कर लिया है।

उत्तराखंड: पति के खिलाफ एफआईआर के बाद बिगड़ी मंत्री रेखा आर्या की तबीयत, अस्पताल...

देहरादून, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देहरादून के केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस दिन की है जब उन्होंने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैंट थाने में गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई थी।

खरी बात