उत्तर कोरिया को एशिया पैसिफिक मनी लॉन्ड्रिंग ग्रुप के पर्यवेक्षक पद से हटाया गया
सोल, 30 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया को अपने दायित्वों को पूरा करने में नाकाम रहने के लिए क्षेत्रीय एंटी मनी लॉन्ड्रिंग ग्रुप के पर्यवेक्षक पद से हटा दिया गया। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जापान: 27 अक्टूबर को आम चुनाव कराने की योजना बना रहे हैं भावी प्रधानमंत्री...
टोक्यो, 30 सितंबर (आईएएनएस): जापान के भावी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने सोमवार को कहा कि वह 27 अक्टूबर को आम चुनाव कराने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद का निचला सदन 9 अक्टूबर को भंग कर दिया जाएगा। पूर्व रक्षा मंत्री ने जल्द से जल्द जनता का जनादेश प्राप्त करने के महत्व पर जोर दिया।
शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर पाकिस्तान पहुंचा भगोड़ा जाकिर नाइक
इस्लामाबाद, 30 सितंबर (आईएएनएस)। विवादास्पद धार्मिक नेता और भारत का भगोड़ा जाकिर नाइक सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने गर्मजोशी से उसका स्वागत किया। शहबाज शरीफ सरकार के निमंत्रण पर वह अपने बेटे फारिक जाकिर के साथ 15 दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान आया है।
कौन हैं श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके; चीन से नजदीकी, क्या भारत...
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को नया राष्ट्रपति मिल गया है। अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोमवार को श्रीलंका के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। वह पहले वामपंथी नेता हैं, जो श्रीलंका के राष्ट्रपति पद तक पहुंचे हैं। ऐसे में यहां यह जानना जरूरी हो जाता है कि अनुरा कुमारा दिसानायके कौन हैं और श्रीलंका की कमान उनके पास आने के बाद भारत-श्रीलंका के रिश्तों पर कितना प्रभाव पड़ेगा।
गाजा में मानवीय मदद के लिए 6.8 मिलियन यूएस डॉलर और देगा ऑस्ट्रेलिया
कैनबरा, 23 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने गाजा के लिए अतिरिक्त मानवीय सहायता की घोषणा की है। विदेश मंत्री पेनी वोंग और इंटरनेशनल डेवलपमेंट एंड पैसिफिक मंत्री पैट कॉनरॉय ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया गाजा में चल रहे मानवीय संकट के जवाब में अतिरिक्त 10 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (6.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर) प्रदान करेगा।
इंडोनेशिया में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, चार घायल
जकार्ता, 23 सितंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एआई का लोकतंत्रीकरण करना चाहते हैं पीएम मोदी: एनवीडिया सीईओ
न्यूयॉर्क, 23 सितंबर (आईएएनएस)। एनवीडिया के संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक असाधारण छात्र हैं, जो हमेशा, न केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और चिप टेक्नोलॉजी के बारे में अधिक जानने की कोशिश करते हैं, बल्कि समाज और उद्योग के व्यापक लाभ के लिए उनका लोकतंत्रीकरण भी करना चाहते हैं।
हवाई हमलों से पहले छोड़ दें इलाका, इजरायल की लेबनान के लोगों को चेतावनी
यरूशलम, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। इजरायल के सैन्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने सोमवार को दक्षिणी लेबनान के निवासियों को चेतावनी दी कि वे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर होने वाले इजरायली हमले से पहले तुरंत अपना घर छोड़ दें।
पीएम मोदी का न्यूयॉर्क भाषण, आत्मविश्वास से भरे उभरते भारत का प्रतीक
यूनियनडेल, 23 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए विश्व मंच पर भारत की आत्मविश्वास से भरी, उभरती शक्ति के रूप में एक नई छवि पेश की। उन्होंने इस दौरान देश को एक आर्थिक और तकनीकी महाशक्ति में बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
श्रीलंका को मिला पहला वामपंथी राष्ट्रपति, अनुरा दिसानायके ने 9वें राष्ट्रपति के रूप में...
कोलंबो, 23 सितंबर (आईएएनएस)। अनुरा दिसानायके ने सोमवार को श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। यह पहली बार है जब एक वामपंथी नेता ने राष्ट्राध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। दिसानायके , मार्क्सवादी विचारधारा वाली जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) से आते हैं।









