काजल बारैया हत्याकांड: गुजरात की अदालत ने 31 दिन की सुनवाई के बाद आरोपी...

गांधीनगर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के भावनगर जिले की एक अदालत ने एक महिला की बेरहमी से हत्या करने के दोषी व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले की सुनवाई 31 दिनों के भीतर पूरी हो गई।

गोकुल डेयरी चुनाव विवाद: कांग्रेस एमएलसी सतेज पाटिल ने महायुति पर निशाना साधा, बोले-...

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस एमएलसी सतेज पाटिल ने गुरुवार को महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर निशाना साधा। यह आलोचना सरकार के उस फैसले को लेकर की गई है, जिसके तहत गोकुल मिल्क यूनियन जैसी सहकारी यूनियनों में राज्य द्वारा नामित पांच सदस्यों, जिनमें चार गैर-सरकारी निदेशक भी शामिल हैं, उनको नियुक्त किया गया है। इन चार गैर-सरकारी निदेशकों को वोट देने का अधिकार भी दिया जाएगा।

उमर खालिद और शरजील इमाम ने जमानत याचिका खारिज होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट...

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली दंगों के 2020 के कथित बड़ी साजिश मामले में जेल में बंद छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद और शरजील इमाम ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उनकी नई जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं। दोनों ने अलग-अलग विशेष अनुमति याचिकाएं (एसएलपी) दाखिल की हैं।

डीए बकाया मामले में पंजाब सरकार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना कार्यवाही पर...

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा और अन्य अधिकारियों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा शुरू की गई आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

मर्सिडीज हिट एंड रन केस : नाबालिग बेटे से जुड़े मामले में केरल के...

कोच्चि, 5 नवंबर (आईएएनएस)। केरल उच्च न्यायालय ने गुरुवार को एक न्यायिक अधिकारी को अग्रिम जमानत दे दी। आरोप है कि पिछले महीने उनके नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज कार चलाई थी, जिसकी चपेट में आने से सड़क किनारे भोजनालय चलाने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।

जंतर-मंतर प्रदर्शन: पुलिस कार्रवाई मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईपावर कमेटी को 1 माह...

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएनएस)। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिकाओं पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर कार्रवाई को लेकर जांच कर रही हाईपावर कमेटी से कहा कि वो 1 महीने में रिपोर्ट दाखिल करे।

कोलकाता में फर्जी पीएम वाई-फाई योजना का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का...

कोलकाता, 5 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस ने मध्य कोलकाता के डलहौजी इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। आरोप है कि यह गिरोह फर्जी प्रधानमंत्री वाई-फाई योजना के तहत आजीवन इंटरनेट की सुविधा देने का झांसा देकर देशभर के लोगों को ठग रहा था।

टीएमसी के बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने...

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय की उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी समेत पार्टी के 10 बागी विधायकों की दल-बदल विरोधी कानून के तहत सदस्यता रद्द करने की मांग की गई थी। अदालत ने याचिकाकर्ता को इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख करने को कहा।

तिरुपति लड्डू मिलावट मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश से बाहर ट्रायल कराने की...

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में कथित मिलावट के मामले की सुनवाई आंध्र प्रदेश से बाहर स्थानांतरित करने की मांग खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई आधार नहीं है, जिसके चलते मुकदमे को दूसरे राज्य में स्थानांतरित करने की जरूरत हो।

ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आजम खान की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी...

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी नेता आजम खान की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के निर्देश दिए हैं।

खरी बात