आईआरसीटीसी घोटाला: तेजस्वी यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को जारी किया...

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया। इस याचिका में तेजस्वी ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में उनके और परिवार के सदस्यों के खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने का निर्देश दिया गया था।

जेएनयू में नारेबाजी पर सांसद मनोज झा बोले, अभिव्यक्ति की भी एक सीमा होनी...

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में विरोध-प्रदर्शन किए गए। इस दौरान लगाए गए नारों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की मर्यादा और आपराधिक न्याय प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

सत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, करनैल सिंह को किया...

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा दायर मानहानि याचिका पर संज्ञान लिया है। अदालत ने इस मामले में भाजपा नेता करनैल सिंह को समन जारी करते हुए 19 जनवरी को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

मद्रास हाईकोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने का आदेश दिया

चेन्नई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने मंगलवार को एक पुराने आदेश को बरकरार रखा, जिसमें तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार और मंदिर प्रशासन की अपील को खारिज कर दिया।

वोटर लिस्ट विवाद मामले में सोनिया गांधी की याचिका पर सुनवाई स्थगित, 7 फरवरी...

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय नागरिकता हासिल किए बिना मतदाता सूची में कथित रूप से नाम शामिल कराए जाने के मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से जुड़ी याचिका पर सुनवाई टल गई है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में दाखिल रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सोनिया गांधी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के बाद अदालत ने अगली तारीख तय कर दी है।

‘आपने भगवान को भी नहीं छोड़ा’, सबरीमाला सोना चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने...

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी के मामले में देवास्वोम बोर्ड के पूर्व सदस्य केपी शंकर दास को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें शंकर दास ने केरल हाईकोर्ट के आदेश में उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों को हटाने की मांग की थी।

गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर जितेंद्र खुराना ने दी सफाई, कहा- कानून के...

चंडीगढ़, 5 जनवरी (आईएएनएस)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। डेरा प्रमुख के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने कहा कि हर कैदी को 70 दिन की पैरोल मिलती है, इन्हें भी कानून के तहत मिली है।

दिल्ली बार काउंसिल का चुनाव लड़ने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों को ‘सुप्रीम’ राहत, नामांकन फीस...

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली बार काउंसिल (डीबीसी) चुनाव में शारीरिक रूप से विकलांग वकीलों को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को दिल्ली बार काउंसिल के चुनाव लड़ने के लिए शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों की नामांकन फीस को 1.25 लाख रुपए से घटाकर 15 हजार रुपए कर दिया है। कोर्ट के फैसले को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सबरीमाला सोना चोरी मामला: केरल हाई कोर्ट ने एसआईटी को छह हफ्ते का और...

कोचि, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सबरीमाला सोना चोरी मामले में केरल हाईकोर्ट ने क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को जांच के लिए 6 हफ्ते का अतिरिक्त समय दिया है। हाई कोर्ट की देवास्वोम बेंच ने एसआईटी की जांच की प्रगति पर संतोष भी जताया है।

आईआरसीटीसी घोटाला मामला: लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस...

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की याचिका पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) को नोटिस जारी किया। इस याचिका में लालू ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने का निर्देश दिया गया था।

खरी बात