सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार को दिया नए स्कूल खोलने का निर्देश, तीन महीने...
नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए केरल की स्कूल शिक्षा पर चिंता जताई। सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि शत प्रतिशत साक्षरता का दावा करने वाला राज्य अगर इस स्थिति में है, तो ये बहुत चिंताजनक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षा में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नई श्रम संहिताओं से बदलेगी श्रमिकों की जीवन दशा, सरकार का कदम स्वागत योग्य:...
उत्तर 24 परगना, 23 नवंबर (आईएएनएस)। देश में लागू हुईं श्रम संहिताओं को लेकर ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन के राष्ट्रीय महासचिव श्योप्रसाद तिवारी का कहना है कि श्रम संहिता में बदलाव कि लिए पहले भी कहा गया था। इसको लेकर बड़ी चर्चा हुई है। ये श्रमिकों के लिए बहुत जरूरी है। इसे पहले ही लागू हो जाना चाहिए था, हम उसका स्वागत करते हैं। इससे मजदूरों की दशा बदलने वाली है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘द ताज स्टोरी’ के खिलाफ जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से...
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने 31 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'द ताज स्टोरी' को लेकर दाखिल जनहित याचिका (पीआईएल) पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। याचिका में फिल्म पर आरोप लगाया गया था कि इसमें इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और इसके रिलीज होने से देश में साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है।
ऋतिक रोशन के पर्सनैलिटी राइट्स : दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, ई-कॉमर्स और सोशल...
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को बड़ी राहत दी है। अदालत ने ऋतिक रोशन के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए एक अहम आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कोर्ट ने बिना अनुमति के सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर लगाए गए पोस्ट्स के यूआरएल हटाने का निर्देश दिया है। यह कदम ऋतिक रोशन की पहचान और छवि के अनधिकृत उपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है।
सीसीआई ने अदाणी समूह द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी
नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी समूह की ओर से जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने मंजूरी दे दी है।
दिव्यांगों का मजाक उड़ाना सहीं नहीं, ऐसा करने वालों को मांगनी पड़ेगी माफी: सुप्रीम...
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। दिव्यांगों और गंभीर शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों का मजाक उड़ाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बेहद अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने स्टैंडअप कमीडियन्स समय रैना, विपुल गोयल, बलराज घई, सोनाली ठक्कर और निशांत तंवर को अपने यूट्यूब चैनल पर माफी मांगने का निर्देश दिया है।
अजेय विवाद: सीएम योगी के जीवन पर बनी फिल्म खुद देखेगा बॉम्बे हाईकोर्ट, सोमवार...
मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' को लेकर बॉम्बे कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) और फिल्म के निर्माता आमने-सामने हैं, जिसके चलते अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने खुद फिल्म देखने और फैसला सुनाने का निर्णय लिया है।
दर्शन की जमानत रद्द, रेणुकास्वामी के पिता बोले, ‘न्यायपालिका पर बढ़ा भरोसा’
चित्रदुर्ग, 14 अगस्त (आईएएनएस)। रेणुका स्वामी हत्याकांड केस में कन्नड़ अभिनेता दर्शन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने गुरुवार को उनकी जमानत रद्द कर दी। शीर्ष अदालत के इस आदेश पर पीड़ित पक्ष ने संतोष जताया है।
महाराष्ट्र : विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के विधायक जितेंद्र आव्हाड और अन्य के खिलाफ विधान भवन में प्रदर्शन के दौरान लोक सेवकों के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई गुरुवार देर रात उनके समर्थक नितिन देशमुख को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किए गए प्रदर्शन के बाद हुई।
दिशा सालियान मामला : बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्पेशल बेंच को रजिस्ट्री सौंपने का...
मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को सेलिब्रिटी मैनेजर दिवंगत दिशा सालियान की मौत से संबंधित मामले को लेकर रजिस्ट्री स्पेशल बेंच को सौंपने का निर्देश दिया। बुधवार को दिशा के पिता की दायर रिट याचिका पर सुनवाई होनी थी।










