सीमा पार हथियार और हेरोइन तस्करी मामले में एनआईए की तीसरी चार्जशीट, दो नए...

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उत्तरी भारत में सक्रिय एक सीमा पार तस्करी गिरोह से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में तीसरी चार्जशीट दाखिल की है।

पश्चिम बंगाल: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी का डर, इंद्रनील सेन ने सुप्रीम कोर्ट...

कोलकाता, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की।

गुरुग्राम में सनसनी: इंजीनियर ने पत्नी की जान लेने के बाद की आत्महत्या, कंपनी...

गुरुग्राम, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक चौंकाने वाली घटना में, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गुरुग्राम के एक फ्लैट में अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। इंजीनियर ने आत्महत्या करने से पहले अपनी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को एक ईमेल भेजा। अधिकारियों ने बताया कि

बीएनएस के क्रियान्वयन में असम देश में पहले स्थान पर, सीएम सरमा बोले- कानून...

गुवाहाटी, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के नेशनल क्राइम एंड लॉ एन्फोर्समेंट इंटीग्रेटेड नेटवर्क (एनसीएलआई) डैशबोर्ड के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के क्रियान्वयन में असम देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कानून व्यवस्था को मजबूत करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मिनी कूपर हादसा : तीन लोगों की मौत मामले में तीनों आरोपियों की जमानत...

कोच्चि, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंगमाली मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शनिवार को नेदुम्बस्सेरी में हुई मिनी कूपर दुर्घटना के तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि जांच एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुकी है।

जंतर-मंतर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट की समिति ने प्रभावित लोगों से शिकायतें मांगीं

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) ने जुलाई में दिल्ली के जंतर-मंतर और अन्य शहरों में हुई हिंसा से जुड़ी घटनाओं से प्रभावित लोगों से शिकायतें और अभ्यावेदन आमंत्रित करने शुरू कर दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

असम विश्वविद्यालय के कुलपति को गुवाहाटी हाईकोर्ट का झटका, पद छोड़ने का निर्देश

गुवाहाटी, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने सिलचर स्थित असम विश्वविद्यालय के कुलपति राजीव मोहन पंत को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों के उल्लंघन के आरोप में पद छोड़ने का निर्देश दिया है।

ईडी ने पिनाराई विजयन के आवास पर चिपकाया नोटिस, कोच्चि में पेश होने के...

तिरुवनंतपुरम, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के किराये के आवास पर पांच पन्नों का नोटिस चिपकाया, जिसमें उन्हें शुक्रवार को कोच्चि में एजेंसी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है।

कर्नाटक: 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को...

मैसूरु, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मैसूरु की फास्ट ट्रैक अदालत ने शनिवार को 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में आरोपी कार्तिक को मौत की सजा सुनाई। बच्ची पिछले साल दशहरा उत्सव के दौरान अपने परिवार के साथ गुब्बारे बेचने के लिए मैसूरु आई थी। न्यायाधीश अनिल पी. वाघाडे ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने एक दिन पहले ही आरोपी को इस मामले में दोषी ठहराया था। इस घटना ने कर्नाटक सहित पूरे देश को झकझोर दिया था।

करुणा और संवेदनशीलता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : न्यायमूर्ति विक्रम नाथ

लखनऊ, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली की उपस्थिति में शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

खरी बात