दिल्ली प्रदर्शन: सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की...
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही, अजिंक्य शिंदे को निजी बॉन्ड पर रिहा किया गया है।
बंगाल में तृणमूल के पूर्व विधायक को बड़ी राहत, जबरन वसूली मामले में कलकत्ता...
कोलकाता, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता को सशर्त अंतरिम जमानत दे दी। दत्ता को इस साल 8 जून को बिधाननगर-नॉर्थ पुलिस स्टेशन की पुलिस ने 2018 के जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक स्थानीय व्यवसायी ने उन पर जबरन वसूली के तौर पर 1 करोड़ रुपए की मांग करने का आरोप लगाया था।
केंद्र सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट में दो अतिरिक्त जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट में दो न्यायिक अधिकारियों को अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी।
अभिषेक बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, जांच...
कोलकाता, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें उनके खिलाफ विभिन्न राज्य और केंद्रीय एजेंसियों की ओर से चल रही जांच से संबंधित खबरों के प्रकाशन पर रोक लगाने की मांग की गई है।
जुबीन गर्ग मौत मामले में अमृतप्रभा महंत जेल से रिहा, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने दी...
गुवाहाटी, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आरोपी सिंगर अमृतप्रभा महंत मंगलवार को जेल से रिहा हो गईं। गुवाहाटी हाईकोर्ट से जमानत मिलने के चार दिन बाद उन्हें हाफलोंग सब-जेल से रिहा किया गया।
कर्नाटक स्टिंग ऑपरेशन विवाद: सिद्दारमैया ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, भाजपा का कांग्रेस पर...
बेंगलुरु, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में कथित स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े विवाद ने मंगलवार को एक नया मोड़ ले लिया। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य सिद्दारमैया ने बेंगलुरु की एक अदालत का रुख किया और कथित तौर पर मानहानि करने वाले ऑडियो और वीडियो क्लिप के प्रसार और प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की।
सुप्रीम कोर्ट ने विरोध प्रदर्शनों की कवरेज कर रही महिला पत्रकारों पर कथित हमले...
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन आरोपों का गंभीरता से संज्ञान लिया, जिनमें कहा गया है कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों की कवरेज कर रहीं महिला पत्रकारों के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की।
आरक्षण बढ़ाने के फैसले को रद्द करने वाले हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम...
बेंगलुरु, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक राज्य मंत्रिमंडल अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षण में वृद्धि को रद्द करने वाले उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने पर फैसला करेगा। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने मंगलवार को दी।
हाईकोर्ट ने जांच जारी रखने की दी इजाजत, केरल लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता...
तिरुवनंतपुरम, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) को निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए सरकारी नौकरी पाने के लिए सबसे बेहतर में एक माना है, लेकिन प्लानिंग बोर्ड परीक्षा में कथित अनियमितताओं के कारण इसे विश्वसनीयता के गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है।
मद्रास हाईकोर्ट ने एआईएडीएमके के 6 विधायकों के इस्तीफे को मंजूरी दी, अयोग्यता का...
चेन्नई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु विधानसभा स्पीकर के उस फैसले को सही ठहराया है, जिसमें उन्होंने एआईएडीएमके के उन छह विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किए थे जिन्होंने विश्वास मत के दौरान टीवीके सरकार का समर्थन किया था और बाद में सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए थे।


