Wednesday, February 25, 2026
SGSU Advertisement

कानून

दिल्ली ब्लास्ट मामला : एनआईए को जांच के लिए मिला 45 दिन का अतिरिक्त...

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए ब्लास्ट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने एनआईए को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने एनआईए को जांच पूरी करने के लिए 45 दिन का अतिरिक्त समय दिया है।

भोपाल नगर निगम की अपील पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, कचरा प्रबंधन ढांचे...

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवाटर को कहा है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों में बार-बार बदलाव करने से जमीनी हकीकत में तब तक सुधार नहीं होगा, जब तक अधिकारी आने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम, 2026 के हिसाब से वेस्ट मैनेजमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत नहीं करते।

शिवा हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के भाजपा विधायक की जमानत याचिका खारिज की

बेंगलुरु, 12 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने अपराधी शिवप्रकाश उर्फ बिक्लू शिवा की हत्या के मामले में आरोपी बेंगलुरु के भाजपा विधायक बयराठी बसवराज की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद उनके आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के समक्ष आत्मसमर्पण करने की संभावना है। बेंगलुरु स्थित सीआईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

बेलडांगा हिंसा : एनआईए कोर्ट ने 36 आरोपियों को 19 फरवरी तक न्यायिक हिरासत...

कोलकाता, 12 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक स्पेशल कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक-बहुल मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में हाल ही में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 36 आरोपियों को 19 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

केरल हाईकोर्ट ने भूमि आवंटन मामले में राज्य को जवाब दाखिल करने का अंतिम...

कोच्चि/तिरुवनंतपुरम, 12 फरवरी (आईएएनएस)। केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को राज्य सरकार को दो हफ्ते का अंतिम समय दिया है ताकि वह उस जनहित याचिका पर अपना जवाब दाखिल कर सके जिसमें 1977 में केरल यूनिवर्सिटी की जमीन को राज्य की राजधानी में एकेजी सेंटर फॉर रिसर्च एंड स्टडीज के निर्माण के लिए दिए जाने को चुनौती दी गई है।

एक देश, एक चुनाव संविधान के मूल ढांचे का उल्लंघन नहीं करता : पूर्व...

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के पूर्व चीफ जस्टिस (सीजेआई) बी.आर. गवई ने गुरुवार को भाजपा सांसद पी.पी. चौधरी की अध्यक्षता वाली एक देश, एक चुनाव (ओएनओई) पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को बताया कि एक साथ चुनाव कराने का प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन बिल संविधान के मूल संरचना का उल्लंघन नहीं करता है।

दक्षिण कोरिया: मार्शल लॉ ट्रायल केस, पूर्व गृह मंत्री को सात साल की सजा

सोल, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के पूर्व गृह मंत्री ली सांग-मिन को अदालत ने सात साल जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें मार्शल लॉ (2024) लगाने की नाकाम कोशिश में शामिल होने का दोषी माना।

आईआरसीटीसी मामले में अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित, 3 मार्च को सुनाएगी सजा

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने पर आदेश सुरक्षित रख लिया। कोर्ट अब 3 मार्च को अपना फैसला सुनाएगा।

लापता बच्चों की तलाश में आधार डेटा के उपयोग पर एसओपी बनाने पर विचार...

रांची, 12 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने गुमला जिले से वर्ष 2018 से लापता बच्ची से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए राज्य और केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि लापता बच्चों की पहचान व तलाश के लिए आधार कार्ड संबंधी सूचनाओं के उपयोग को लेकर स्पष्ट एसओपी (मानक कार्यप्रणाली) तैयार करने पर विचार करे।

केरल: कांग्रेस से निकाले गए विधायक राहुल ममकूटथिल को रेप केस में मिली जमानत

कोच्चि, 12 फरवरी (आईएएनएस)। केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटथिल को दुष्कर्म के मामले में अग्रिम जमानत दे दी। ममकूटथिल को बाकी दो रेप केस में पहले ही जमानत मिल चुकी है।

खरी बात