मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ ईडी ने किया...
नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को आजम खान की अंतरिम जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। ईडी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसके तहत रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े 426 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समाजवादी पार्टी नेता आजम खान को अंतरिम जमानत दी गई थी।
कोलकाता में फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ अफगान नागरिक गिरफ्तार
कोलकाता, 18 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस के संयुक्त अभियान के बाद एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह फर्जी पहचान और जाली भारतीय पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल करके कोलकाता में अवैध रूप से रह रहा था।
एनसीबी गोवा ने युगांडा की महिला ड्रग तस्कर को 10 साल की सजा दिलाई
नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), गोवा जोनल यूनिट ने एक आरोपी को दोषी ठहराने में सफलता हासिल की है। आरोपी महिला को तब पकड़ा गया था, जब वह एक सफेद कपड़े के थैले में 'नेस्ले सेरेलेक बेबी सीरियल विद मिल्क रागी एप्पल' (बच्चों का खाना) के 2 कार्टन ले जा रही थी, जिनके अंदर 995 ग्राम मेथामफेटामाइन छिपाकर रखा गया था।
नीट-यूजी पेपर लीक मामला : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप...
नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिया है। कोर्ट ने सभी 14 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई द्वारा लगाई गई धाराओं के तहत आरोप तय करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत भी आरोप तय किए हैं।
एसीबी जांच के खिलाफ आईएएस शिखर अग्रवाल ने किया राजस्थान हाई कोर्ट का रुख,...
जयपुर, 18 नवंबर (आईएएनएस)। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल ने राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की प्रारंभिक जांच और राज्य सरकार की ओर से दी गई मंजूरी को चुनौती दी है। इस मामले पर 19 नवंबर को सुनवाई होने की संभावना है।
ट्रंप को मारना चाहता था पाकिस्तानी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की...
वाशिंगटन, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट को 27 साल छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है। अभियोजकों का कहना है कि यह साजिश ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के निर्देश पर रची गई थी। हालांकि, अमेरिकी जांच एजेंसियों ने समय रहते इसे नाकाम कर दिया और किसी हमले को अंजाम नहीं दिया जा सका।
मध्य प्रदेश : नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में एनएचआरसी सख्त, डीजीपी और विदिशा...
नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न से जुड़ी शिकायत पर स्वतः संज्ञान लिया है और राज्य पुलिस से तीन दिनों के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले से मांगा अतिरिक्त...
नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत से कहा कि इतने गंभीर मामले में माफी दिमाग से नहीं, बल्कि दिल से मांगी जानी चाहिए। कोर्ट ने यह टिप्पणी सीजेआई के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर संजय राउत और वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ शुरू की गई आपराधिक अवमानना (क्रिमिनल कंटेंप्ट) की कार्यवाही पर सुनवाई के दौरान की।
कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के 8 इंटर्न को नोटिस, भगदड़ की रात ड्यूटी छोड़ प्रेस...
कोलकाता, 17 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता के सरकारी कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आठ मेडिकल इंटर्न को मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इन पर 17 अक्टूबर की रात को अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है।
पंजाब की फिरोजपुर जेल से फरार 21 किलो हेरोइन तस्करी का आरोपी जम्मू-कश्मीर के...
जम्मू, 17 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की पुलिस ने मंगलवार को नशीले पदार्थों के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पड़ोसी राज्य पंजाब की एक जेल से भागा हुआ है।


