नीदरलैंड में पाकिस्तान के खिलाफ बलूचों का प्रदर्शन, सुराब एयरस्ट्राइक पर मांगा जवाब
एम्स्टर्डम, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान की बर्बरता के खिलाफ बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) ने नीदरलैंड में रैली निकाली। जिसमें बलूचिस्तान के सुराब जिले में पाकिस्तान वायु सेना के हालिया हवाई हमलों की निंदा की गई। इस स्ट्राइक में महिलाओं और बच्चों समेत 30 से ज्यादा आम नागरिक मारे गए थे।
कोलकाता होटल अग्निकांड के बाद एक्शन, मिर्जा गालिब स्ट्रीट के 17 और होटलों को...
कोलकाता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग ने शुक्रवार को मध्य कोलकाता के भीड़भाड़ वाले मिर्जा गालिब स्ट्रीट और आसपास के 17 और होटलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन होटलों पर आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं रखने का आरोप है।
दक्षिण कोरिया: दिवंगत राष्ट्रपति रोह की पत्नी के घर छापा, कथित गुप्त फंड की...
सोल, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति रोह ताए-वू की पत्नी किम ओक-सुक के घर पर शुक्रवार को अभियोजकों ने छापा मारा। यह कार्रवाई परिवार द्वारा कथित तौर पर छिपाए गए गुप्त धन (स्लश फंड) से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई है।
पाकिस्तान: बहन की मौजूदगी में हुआ इमरान खान का चेकअप, मंत्री बोले- वो मेडिकली...
इस्लामाबाद, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने शुक्रवार को दावा किया कि पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान मेडिकली फिट हैं और बहन की मौजूदगी में चिकित्सकों ने उनकी जांच की।
यूजीसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र को जवाब दाखिल करने के लिए...
नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। यूजीसी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को अहम सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण संबंधी प्रतिबंधों के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील...
तिरुवनंतपुरम, 20 अगस्त (आईएएनएस)। लोक निर्माण मंत्री पीके बशीर ने गुरुवार को कहा कि केरल राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे निर्माण पर प्रतिबंध लगाने वाले अपने हालिया आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का रुख करेगा। उन्होंने तर्क दिया कि यह निर्देश घनी आबादी वाले राज्य में अव्यावहारिक है, जहां भूमि की कमी है और इससे हजारों घरों और व्यवसायों पर असर पड़ सकता है।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी के अमतला पार्टी कार्यालय के विध्वंस पर रोक...
कोलकाता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के अमतला स्थित तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के विध्वंस पर अंतरिम रोक को 18 सितंबर तक बढ़ा दिया।
बैंक कर्मचारी केवाईसी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने के लिए अभिषेक बनर्जी के घर जाएंगे:...
कोलकाता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। केवाईसी के लिए बैंक के कर्मचारी टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर जाएंगे।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को बैंक को निर्देश दिया है।
केरल: डीजीपी श्रीजीत को मिली राहत, जानिए पूरा मामला
कोच्चि, 20 अगस्त (आईएएनएस)। केरल सरकार ने गुरुवार को उच्च न्यायालय को सूचित किया कि डीजीपी एस. श्रीजीत, आईपीएस के खिलाफ किसी सतर्कता जांच की आवश्यकता नहीं है। उन पर आरोप है कि उन्होंने विदेश जाने की अनुमति प्राप्त किए बिना दुबई की यात्रा की और कथित तौर पर उनसे जुड़े एक निजी उद्यम के उद्घाटन में भाग लिया।
गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भावनगर में जहरीली शराब से मौत मामले में 13...
गांधीनदर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब की घटना के सिलसिले में स्टेट मॉनिटरिंग सेल (एमएमसी) ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जांच में पता चला कि एक मशहूर भारतीय व्हिस्की के स्टिकर वाली बोतलों में बड़ी मात्रा में मेथनॉल वाली नकली शराब बेची जा रही थी।
