भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, बसंत पंचमी पर पूजा भी होगी...

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला विवाद मामले में बसंत पंचमी पर पूजा-अर्चना और नमाज पर रोक लगाने को लेकर उठे विवाद पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि भोजशाला में बसंत पंचमी के दिन पूजा और शुक्रवार की नमाज दोनों की अनुमति होगी। हालांकि कोर्ट ने इसके लिए समय सीमा निर्धारित की।

लश्कर-ए-तैयबा भर्ती मामला: एनआईए कोर्ट से सैयद एम इदरीस को 10 साल की सजा

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने पाकिस्तान से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा भर्ती और कट्टरपंथीकरण मामले में एक आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला पश्चिम बंगाल में मुस्लिम युवाओं की भर्ती कर उन्हें प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जोड़ने और भारत सरकार के खिलाफ जिहाद के लिए उकसाने से जुड़ा है।

म्यांमार की मुद्रा और ड्रग्स जब्त, उत्तर-पूर्वी राज्यों में 7 गिरफ्तार

आइजोल/इंफाल, 21 जनवरी (आईएएनएस)। असम राइफल्स और अन्य एजेंसियों ने बुधवार को मिजोरम और मणिपुर में अलग-अलग ऑपरेशन में 18.33 करोड़ रुपए से ज्यादा की ड्रग्स जब्त की और बड़ी मात्रा में म्यांमार की करेंसी बरामद की। इस मामले में सात ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।

बिहार: शिवहर जिलाधिकारी ने भ्रष्टाचार के आरोप में राजस्व अधिकारी को किया निलंबित

पटना, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए, शिवहर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने पुरन्हिया ब्लॉक में तैनात राजस्व अधिकारी रामकृष्ण महतो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बिहार: पटना हॉस्टल में नीट परीक्षा देने वाली छात्रा की मौत के मामले में...

पटना, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पटना के परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में नीट परीक्षा देने वाली छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

सबरीमाला सोना चोरी मामला एक संगठित लूट, आरोपियों ने मिलकर लूटी भगवान अयप्पा की...

कोच्चि, 21 जनवरी (आईएएनएस)। केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को सबरीमाला सोना चोरी मामले में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सबरीमाला में जो हुआ, वह एक संगठित लूट थी और आरोपियों ने मिलकर भगवान अयप्पा की संपत्ति लूटी।

अमित मालवीय को बड़ी राहत: सनातन धर्म विवाद में तमिलनाडु पुलिस द्वारा दर्ज मामला...

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै बेंच ने मंगलवार को तिरुचि शहर पुलिस द्वारा भाजपा नेता अमित मालवीय के खिलाफ 2023 में दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है।

राजस्थान: 1100 करोड़ रुपए की साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

जयपुर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पुलिस को साइबर अपराध के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान के जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 1,100 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी हुई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े के प्रमोशन पर बरकरार रखा दिल्ली हाईकोर्ट...

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है, जिसमें भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी और पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर ज्ञानदेव वानखेड़े के प्रमोशन को बरकरार रखा गया था।

बंगाल: विधानसभा चुनाव से पहले हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

कोलकाता, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मालदा के पुलिस सुपरिटेंडेंट अभिजीत बंदोपाध्याय ने मंगलवार को बताया कि बंगाल के मालदा जिले में पुलिस ने आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दो अलग-अलग ऑपरेशन में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

खरी बात