हरियाणा के हांसी में ‘सेशन डिवीजन’ स्थापित किया जाएगा: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत
चंडीगढ़, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि हरियाणा के हांसी में जल्द ही एक सेशन डिवीजन स्थापित किया जाएगा।
कोलकाता: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में 5 गिरफ्तार
कोलकाता, 10 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
आई-पैक छापेमारी विवाद: पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच जारी खींचतान के बीच शनिवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट एप्लीकेशन दाखिल कर दी है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब आई-पैक से जुड़े मामले में ईडी के सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की संभावनाएं जताई जा रही थीं।
केरल हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस सौमेन सेन ने ली शपथ
तिरुवनंतपुरम, 10 जनवरी (आईएएनएस)। केरल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस सौमेन सेन ने शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी मौजूद रहे।
आई-पैक छापेमारी विवाद : कलकत्ता हाई कोर्ट ने ईडी की तत्काल सुनवाई की याचिका...
कोलकाता, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें गुरुवार को इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और आई-पैक के सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर एक साथ की गई छापेमारी और तलाशी अभियान से संबंधित विवाद के मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी।
आई-पैक छापेमारी मामला: हाईकोर्ट पहुंची ईडी, सीएम ममता पर जांच बाधित करने का लगाया...
कोलकाता, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर गुरुवार को हुई छापेमारी के बाद ईडी ने शुक्रवार को हाईकोर्ट का रुख किया। ईडी ने अदालत का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया कि उसकी जांच में जानबूझकर रुकावट पैदा की गई ताकि काम प्रभावित हो।
लैंड फॉर जॉब केस: लालू-राबड़ी-तेजस्वी पर आरोप तय, 52 आरोपी बरी
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब मामले में शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले में कुल 98 आरोपियों में से 52 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया है, जबकि शेष आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में 5 आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है, ऐसे में अब 41 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलेगा। इस मामले में अगली सुनवाई अब 29 जनवरी को होगी।
आई-पैक पर ईडी रेड का मामला: कलकत्ता हाईकोर्ट में होगी अहम सुनवाई
कोलकाता, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर हुई छापेमारी से जुड़ी याचिकाओं पर शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। कलकत्ता हाईकोर्ट की जस्टिस शुभ्रा घोष की सिंगल बेंच छापे से जुड़ी तीन याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगी।
न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दे दी।
पुणे सिविक प्रोजेक्ट मामले में ईडी की कार्रवाई, एक शख्स को किया गिरफ्तार
मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बिजनेसमैन को पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (पीएमली) के लिए वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट लगाने के लिए एक सरकारी कंपनी से लिए गए लोन का गलत इस्तेमाल करने और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

