कोलकाता: ईडी आई-पैक रेड मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट की सिंगल जज बेंच में...

कोलकाता, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले हफ्ते इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के ऑफिस और इसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की रेड और सर्च ऑपरेशन से जुड़े विवादों को लेकर तीन याचिकाओं और जवाबी याचिकाओं पर समानांतर सुनवाई बुधवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की जस्टिस सुव्रा घोष की सिंगल-जज बेंच करेगी।

शब्बीर शाह की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए से मांगा जवाब, तीन...

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। टेरर-फंडिंग मामले में आरोपी कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया। इस मामले की सुनवाई 10 फरवरी को होगी।

बांग्लादेश: पूर्व पीएम शेख हसीना की सजा-ए-मौत का लिखित फैसला जारी, 457 पेज में...

ढाका, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (आईसीटी) ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल को सुनाई सजा-ए-मौत का पूरा लिखित फैसला प्रकाशित कर दिया। 457 पेज में कोर्ट के आदेश की पूरी कहानी है।

सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर के प्रावधान से जुड़ी याचिका पर...

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र और सभी राज्य सरकारों को एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर नोटिस जारी किया, जिसमें अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' को लागू करने की मांग की गई है।

हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 11 पुलिसकर्मी बर्खास्त

शिमला, 12 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को कड़ा कदम उठाते हुए 'चिट्टा' (मादक पदार्थ) की तस्करी के आरोप में 11 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त करने की घोषणा की।

झारखंड में न्यू ईयर के दिन तेज म्यूजिक को लेकर हुई हत्या के मामले...

हजारीबाग, 12 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग में नव न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान तेज म्यूजिक को लेकर हुए विवाद में हुई सूरज कुमार राणा की हत्या के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल: मतदाता सूची संशोधन के लिए समय सीमा बढ़ाने को लेकर चुनाव आयोग...

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। सोमवार को शीर्ष अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के सांसदों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह 15 जनवरी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग पर अपना पक्ष रखे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस सुजय पॉल को कलकत्ता हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने...

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजय पॉल को उसी अदालत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

सबरीमाला सोना चोरी मामला: केरल हाईकोर्ट ने एसआईटी को लगाई फटकार

कोच्चि, 12 जनवरी (आईएएनएस)। केरल हाईकोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) को आरोपी केपी शंकरदास की गिरफ्तारी में देरी को लेकर कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने जांच एजेंसी के रवैये पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एसआईटी और जांच अधिकारियों की कार्रवाई को स्वीकार नहीं कर सकती।

असम पुलिस की अवैध मेडिकल प्रैक्टिस पर सख्ती, कछार में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

गुवाहाटी, 12 जनवरी (आईएएनएस)। असम के कछार जिले में पुलिस ने फर्जी डॉक्टरों और झोलाछापों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को और तेज करते हुए एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह जाली डिग्रियों के सहारे खुद को डॉक्टर बताकर इलाज कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

खरी बात