देश के शीर्ष 7 शहरों में वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में घरों...
मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शीर्ष 7 शहरों में औसत घरों की कीमत वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में 23 प्रतिशत बढ़कर 1.23 करोड़ रुपये रही है, यह वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में एक करोड़ रुपये थी। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।
एफआईआई आउटफ्लो के बावजूद रुपया मजबूत
मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के मजबूत आर्थिक बुनियादी ढांचे के साथ रुपये की मजबूती बरकरार रही। बुधवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया कि मजबूत जीडीपी वृद्धि, नियंत्रित मुद्रास्फीति, प्रबंधित दोहरा घाटा और रिकॉर्ड विदेशी भंडार ने विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) आउटफ्लो (पूंजी निकासी) के बावजूद रुपये को मजबूत बनाए रखा।
एफटीए पर बातचीत में भारत का उद्देश्य समानता और संतुलन बनाए रखना है :...
मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारत का विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत करते समय उद्देश्य समानता, निष्पक्ष व्यापार और संतुलन बनाए रखने पर होता है।
भारत में स्थापित रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता मार्च 2026 तक 250 गीगावाट पहुंचने की उम्मीद
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में स्थापित रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता (हाइड्रो सहित) मार्च 2026 तक 250 गीगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल सितंबर 2024 के अंत तक यह 201 गीगावाट पर थी। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
सितारों से सजा मिंत्रा एफडब्ल्यूडी ‘क्रिएटर फेस्ट’ 2024 : 600 से ज़्यादा क्रिएटर, सेलेब्स...
बेंगलुरु, 19 नवंबर (आईएएनएस)। फैशन और ब्यूटी प्लेटफॉर्म्स में से एक मिंत्रा ने 15 नवंबर को मुंबई में अपने अविश्वसनीय मिंत्रा एफडब्ल्यूडी 'क्रिएटर फेस्ट' के तीसरे संस्करण की मेजबानी की।
फोनपे भारत में एप्पल ऐप स्टोर पर टॉप रेटेड ऐप बना
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। फोनपे ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने भारत में एप्पल ऐप स्टोर पर 6.4 मिलियन रेटिंग्स हासिल की है, जिसकी औसत रेटिंग 4.7 स्टार है।
भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की जुलाई-सितंबर में दोहरे अंकों में राजस्व वृद्धि
मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में जुलाई-सितंबर की अवधि में सालाना आधार पर प्रदर्शन में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यह वृद्धि मुख्य रूप से एवरेज डेली रेट (एडीआर) में बढ़ोतरी के कारण हुई। मंगलवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रति उपलब्ध कमरे के राजस्व में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।
सत्या एस. त्रिपाठी क्लीनटेक फर्म एटेरो के निदेशक मंडल में शामिल हुए
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। ई-वेस्ट रिसाइक्लर और लिथियम-आयन बैटरी रीसाइक्लिंग में दुनिया की अग्रणी कंपनी एटेरो ने मंगलवार को घोषणा की कि सत्य एस. त्रिपाठी उनके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में स्वतंत्र सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं।
टाटा मोटर्स ने सऊदी अरब में अपना पहला एएमटी ट्रक किया लॉन्च
दम्माम, 19 नवंबर (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को सऊदी अरब में अपना पहला ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) ट्रक, टाटा प्राइमा 4440.S एएमटी लॉन्च करने की घोषणा की।
भारत में मॉल ऑपरेटर्स 2024-25 में 12 प्रतिशत राजस्व वृद्धि करेंगे हासिल : क्रिसिल
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में मॉल ऑपरेटर्स चालू वित्त वर्ष के दौरान 10-12 प्रतिशत की अच्छी राजस्व वृद्धि हासिल करेंगे। क्रिसिल की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मॉल ऑपरेटर्स पिछले वित्त वर्ष की 15 प्रतिशत की वृद्धि के बाद इस बार भी अच्छी राजस्व वृद्धि पा सकेंगे।










